फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: तीन महीने बाद खुली मस्जिदें, नमाजियों ने सोशल डिस्टेंसिंग में बैठकर पढ़ी जुमे की नमाज, तस्वीरें...

Fri, 03 Jul 2020 10:38 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
देहरादून में नमाज - फोटो : अमर उजाला
देहरादून में लॉकडाउन लागू होने के बाद से बंद मस्जिदें अनलॉक-2 के तहत शुक्रवार को आम लोगों के लिए खोली गईं। मस्जिदों के खुलने से मुस्लिम समुदाय के लोगों में खुशी का माहौल है। तस्वीरें देखिए...
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
धर्मगुरुओं की अपील पर समुदाय के लोगों ने मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नमाज अदा की। जमीन पर दूरी बनाकर बैठकर ही नमाज पढ़ी गई। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को लोहिया नगर की रजा जामा मस्जिद, धर्मपुर स्थित मस्जिद, पलटन बाजार और अन्य मस्जिदों में प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए विशेष इंतजाम किए गए। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य द्वार पर नमाजियों को हाथों को सैनिटाइज कराने और तापमान जांचने के बाद प्रवेश दिया गया। एक मीटर की दूरी का पालन करते हुए लोग नमाज पढ़ने के लिए जमीन पर बैठे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
संक्रमण से बचाव के लिए चटाई भी हटाई गई। सामान्य दिनों की तुलना में सीमित लोगों को मस्जिद में प्रवेश दिया गया। इस दौरान लोगों को भी कोरोना के प्रति जागरूक भी किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें