फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें : उत्तराखंड में आज से खुले कॉलेज, पहले दिन कहीं अच्छी तो कहीं बेहद कम संख्या में पहुंचे विद्यार्थी

Tue, 15 Dec 2020 03:09 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
उत्तराखंड में आज से खुले कॉलेज - फोटो : amar ujala
उत्तराखंड में मंगलवार से उच्च शिक्षण संस्थान खुल गए हैं। डीएवी कॉलेज में पहले दिन अच्छी संख्या में विद्यार्थी पहुंचे, लेकिन कक्षाएं कम ही संचालित हो सकी हैं।
 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : amar ujala
आज राजधानी देहरादून के डीएवी, डीबीएस, एसजीआरआर व एमकेपी पीजी कॉलेज विद्यार्थियों के लिए खुल गए हैं। अभी सिर्फ प्रैक्टिकल कक्षाओं वाले विद्यार्थियों को ही प्रवेश दिया गया। 

 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : amar ujala
पहले दिन अधिकांश विद्यार्थी अभिभावकों का सहमति-पत्र नहीं लाए। इन विद्यार्थियों को प्रारूप दिए जा रहे हैं। पत्र जमा करने के बाद ही कक्षाओं में प्रवेश दिया जाएगा।

 

4 of 7
- फोटो : amar ujala
यही स्थिति डीबीएस, एसजीआर व एमकेपी पीजी कॉलेज में भी है। पहले दिन कॉलेजों में कक्षाओं के शेड्यूल स्पष्ट न होने के कारण भी समस्या आ रही है।

 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : amar ujala
कई विद्यार्थियों को प्रवेश तो मिल गया, लेकिन कक्षा न होने से छात्र कॉलेज परिसर, मैदान में समय काटने को मजबूर भी हो रहे हैं। आज भी कॉलेजों में सैनिटाइजेशन किया गया।

 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : amar ujala
पीजी कॉलेज अगस्त्यमुनि (रुद्रप्रयाग) में छात्र-छात्राओं की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद कक्षाओं में प्रवेश हुआ। पहले दिन छात्र संख्या कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : amar ujala
नई टिहरी पीजी कॉलेज में गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग कर छात्र-छात्राओं को कक्षाओं में भेजा जा रहा है। पहले दिन कम संख्या में छात्र पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें