फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: सेना ने कोरोना योद्धाओं पर फूलों की बरसात कर बढ़ाया हौसला, देखकर खिल उठे चेहरे, तस्वीरें...

Sun, 03 May 2020 01:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में कोरोना वायरस से लड़ने को मोर्चा संभाल रहे डॉक्टरों, सफाईकर्मियों, चिकित्सा सहायकों का आज भारतीय वायुसेना ने फूलों की बरसात कर हौसला बढ़ाया। आसमान से बरसते फूलों को देख  कोरोना योद्धाओं के चेहरे खिल उठे।
 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
सेना ने कोरोना योद्धाओं को सलामी देने के लिए आज फ्लाईपास्ट का आयोजन किया। सेना के हेलीकॉप्टर ने कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज कर रहे अस्पतालों के ऊपर से उड़ान भरी और कोरोना योद्धाओं के सम्मान में अस्पतालों पर पुष्पवर्षा की।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
सुबह 10.15 बजे से 10.25 बजे तक हेलीकॉप्टर एम्स ऋषिकेश की बिल्डिंग के ऊपर से गुजरा। हेलीकॉप्टर ने जैसे ही वहां फूलों को बरसाया सभी लोग खुशी से झूम उठे।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद देहरादून के दून हॉस्पिटल में 10.30 बजे से 10.45 बजे के बीच हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। वहां एकत्रित स्टाफ और डॉक्टरों ने छतों पर आकर यह नजारा देखा।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
हेलीकॉप्टर से फूलों को बरसते देख सभी के चेहरे पर मुस्कान आ गई। सभी कोरोना योद्धाओं ने उनका हौसला बढ़ाने के लिए भारतीय सेना का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, हल्द्वानी में भी भारतीय सेना ने शहीद पार्क में एकत्रित होकर शहीदों को श्रद्धंजलि दी। कुमाऊं रेजीमेंट के कमांडेंट ब्रिगेडियर जीएस राठौर ने सैन्य अस्पताल परिसर में कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया। स्टेशन कमांडर कर्नल सुभजित बसु ने कहा कि सेना इन योद्धाओं के साथ हमेशा खड़ी है। इसके लिए हम सबको  मिलकर खड़ा होना होगा। तभी हम इसे हरा पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें