फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में कोविड कर्फ्यू: हरकी पैड़ी पर अस्थि विसर्जन के लिए उमड़ी भीड़, कोविड प्रोटोकाल की हो रही अनदेखी, तस्वीरें...

Sat, 08 May 2021 12:10 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
हरकी पैड़ी पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार में कोरोना के बढ़ते प्रसार को देखते हुए 10 मई तक कोविड कर्फ्यू लागू है। पुलिस-प्रशासन शहर में बेवजह घूमने वालों और चोरी छिपे दुकानें खोलकर सामान बेचने वालों का चालान कर रहा है, लेकिन हरकी पैड़ी क्षेत्र में कोविड प्रोटोकाल की अनदेखी हो रही है।

हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर अस्थि विसर्जन करने वालों की भीड़ उमड़ रही है। उत्तराखंड ही नहीं कई राज्यों से लोग अपनों की अस्थियां लेकर पहुंच रहे हैं। इनमें कई लोग शारीरिक दूरी का पालन तो दूर मास्क तक नहीं पहन रहे हैं। 

उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में रिकॉर्ड 9642 नए संक्रमित मिले, 137 की मौत, एक्टिव केस 67 हजार पार

महाकुंभ के बाद से हरिद्वार में कोविड ने रफ्तार पकड़ी है। 26 अप्रैल से चरणबद्ध तरीके से कोविड कर्फ्यू लागू है। अब दस मई तक पूरे जिले में कर्फ्यू लागू है। पुलिस-प्रशासन कर्फ्यू का पालन भी करवा रहा है, लेकिन हरकी पैड़ी क्षेत्र में कोविड प्रोटोकाल की अनदेखी हो रही है।

घाटों पर पुलिस भी नजर नहीं आ रही है। कोविड की दहशत से भले ही श्रद्धालु स्नान के लिए नहीं आ रहे हैं, लेकिन अस्थि विसर्जन करने वालों की भीड़ उमड़ रही है। इनमें नॉन कोविड और कोविड से दम तोड़ने वालों की अस्थियां शामिल हैं।
विज्ञापन

2 of 6
हरकी पैड़ी पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला
अस्थि विसर्जन पर रोक नहीं है, लेकिन कोविड प्रोटोकाल का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है। शुक्रवार को हरकी पैड़ी क्षेत्र में कर्मकांड और स्नान करने वालों की काफी भीड़ रही। लोगों ने कर्मकांड कर अपनों की अस्थियां प्रवाह कर गंगा में डुबकी लगाई। इस दौरान शारीरिक दूरी का पालन और मास्क पहनने की किसी में चिंता नहीं दिखी। कई लोग तो खांसते और छींकते भी नजर आए। इससे संक्रमण का प्रसार तेज होने का खतरा है। 
विज्ञापन

3 of 6
हरकी पैड़ी पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला
वहीं, हरिद्वार में कुछ दिनों की राहत के बाद शुक्रवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या अचानक फिर बढ़ गई। जिले में 927 नए कोरोना मरीज मिले हैं। हालांकि, मौत का आंकड़ा गिरकर छह पर आने से थोड़ी राहत जरूर मिली है।

4 of 6
हरकी पैड़ी पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला
पिछले चार दिनों से जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या औसतन प्रतिदिन 600 के आसपास रही। शुक्रवार को जिले में 927 संक्रमिल मिले हैं। वहीं, बाबा बर्फानी में तीन, रामकृष्ण मिशन अस्पताल में एक, भेल अस्पताल में एक और मिलिट्री अस्पताल रुड़की में एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

5 of 6
हरकी पैड़ी पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला
सीएमओ डॉ. एसके झा ने बताया कि सर्वाधिक 38 मरीज शिवालिकनगर में मिले। भेल में 32, कनखल में 29, ज्वालापुर में 29, जगजीतपुर में 13 और मानकपुर आदमपुर गांव में 10 मरीज मिले हैं। जनपद के अधिकृत अस्पतालों में 231 व्यक्ति भर्ती हैं, अधिकृत कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में 464 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हरकी पैड़ी पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कोविड केयर सेंटरों में 146 मरीज हैं। डॉ. झा ने बताया कि जनपद में फिलहाल 36,06 एक्टिव केस हैं। शुक्रवार को कुल 66 लोग स्वस्थ हुए हैं, जबकि 7,281 व्यक्तियों के सैंपल जांच के लिए लिए गए हैं। 56,909 व्यक्तियों की सैंपल रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें