फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल: दुल्हन हुई कोरोना संक्रमित, फिर पीपीई किट पहनकर वर-वधू ने लिए सात फेरे, तस्वीरें...

Tue, 01 Jun 2021 11:54 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गरमपानी (नैनीताल)
विज्ञापन
1 of 5
पीपीई किट पहनकर की शादी - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के नैनीताल में रामगढ़ ब्लॉक के मनर्सा गांव में दुल्हन के कोरोना संक्रमित होने पर वर-वधू ने पीपीई किट पहनकर फेरे लिए। शादी में दोनों पक्षों के 12 लोग शामिल हुए। वर-वधू के साथ ही बरातियों और घरातियों को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर दिया गया है।

सोमवार को मनर्सा गांव में दोपहर 12 बजे दिनेशपुर (ऊधमसिंह नगर) से बरात पहुंची, जिसमें दूल्हे समेत छह लोग थे। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम की निगरानी में शादी की सभी रस्में पूरी हुईं। प्रशासन ने दोनों पक्षों के लिए पीपीई किट मुहैया कराई। वर-वधू ने पीपीई किट पहनकर फेरे लिए।

यह भी पढ़ें... उत्तराखंड में कोरोना: मैदान की तुलना में पहाड़ों में संक्रमण दर ज्यादा, पौड़ी जिले का प्रदेश में पहला स्थान

राजस्व निरीक्षक भुवन चंद्र भंडारी और उपनिरीक्षक पवन ध्यानी ने बताया कि शादी के बाद दुल्हन को एक अलग वाहन से ससुराल भेजा गया, जहां दिनेशपुर में पूरे परिवार को कोविड नियमों के तहत 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन की व्यवस्था की गई है। शादी कार्यक्रम के दौरान खैरना पुलिस कांस्टेबल हर्षवर्धन सिंह, जितेंद्र सिंह थापा भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें...  उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू: 10 बिंदुओं में पढ़ें क्या रहेगी पाबंदी और किसमें मिलेगी छूट...
विज्ञापन

2 of 5
पीपीई किट पहनकर की शादी - फोटो : अमर उजाला
मनर्सा गांव में सोमवार को पीपीई किट पहनकर हुई शादी चर्चाओं में रही। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुल्हन के पिता ने शादी की विशेष तैयारियां की हुई थीं, लेकिन बेटी के संक्रमित होने से सभी तैयारियां धरी रह गईं।
विज्ञापन

3 of 5
पीपीई किट पहनकर की शादी - फोटो : अमर उजाला
हालांकि एसडीएम से अनुमति मिलने के बाद पीपीई किट पहनकर सोमवार को दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लेने के साथ शादी की सभी रस्में पूरी कीं। इसको लेकर रामगढ़ और बेतालघाट ब्लॉक के गांवों में चर्चा होती रही।

4 of 5
अल्मोड़ा में पीपीई किट पहकर हुई शादी - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भी बीती छह मई को दुल्हन के कोरोना संक्रमित निकलने पर हड़कंप मच गया था। उस दौरान सभी परिजनों ने दूल्हा दुल्हन को पीपीई किट पहनकर शादी करवाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीपीई किट पहनकर की शादी - फोटो : अमर उजाला
वहीं, 25 मई को भी हल्द्वानी के कालाढृंगी में दुल्हन के कोरोना संक्रमित होने पर पुलिस की निगरानी में दूल्हा, दुल्हन के साथ ही पुरोहित और परिजनों ने पीपीई किट पहनकर विवाह की रस्में पूरी की थी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें