फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में कोरोना कर्फ्यू: कई जगह लापरवाह दिखे लोग, बेवजह घर से निकलने वालों पर पुलिस ने दिखाई सख्ती, तस्वीरें... 

Sun, 18 Apr 2021 10:31 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
देहरादून में कोरोना कर्फ्यू के दौरान पुलिस - फोटो : अमर उजाला
लगातार बढ़ रही कोरोना की रफ्तार को थामने लिए रविवार को देहरादूनवासियों ने जहां एकजुटता दिखाई तो दूसरी तरफ कुछ जगहों पर लोग लारवाह भी दिखे। कोविड कर्फ्यू के दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद रहा। हालांकि कर्फ्यू के बावजूद सड़कों पर लोगों की आवाजाही काफी अधिक रही। जगह-जगह प्रशासन और पुलिस के अधिकारी लोगों को घरों में रहने व नियमों को मानने के लिए समझाते रहे। 

उत्तराखंड: कर्फ्यू के बाद और बढ़ी सख्ती, शादी में केवल 100 लोग ही होंगे शामिल, मास्क न पहनने पर जुर्माना भी बढ़ा

राजधानी दून में रविवार को ज्यादातर लोगों ने कोरोना कर्फ्यू का पूरी तरह पालन किया। इस दौरान सभी बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहे। केवल आवश्यक सेवाओं से संबंधित दुकानें ही खुली रहीं। इस दौरान सड़कों पर यातायात काफी अधिक रहा।

कोरोना कर्फ्यू : कुंभनगरी हरिद्वार में बंद रहीं दुकानें, सूने पड़े घाट, गायब हुई कुंभ की रौनक, तस्वीरें

जगह-जगह पुलिसकर्मियों ने बैरिकेडिंग लगाई थी। कुछ स्थानों पर पुलिसकर्मी वाहन चालकों को रोककर पूछताछ करते दिखे। तो कई जगह चालान भी काटे। घंटाघर, राजपुर रोड, चकराता रोड, किशन नगर चौक, बसंत विहार, इंदिरा नगर, धर्मपुर, रायपुर समेत कई अन्य जगहों पर पुलिस टीमें मौजूद रहीं। 
विज्ञापन

2 of 6
देहरादून में कोरोना कर्फ्यू के दौरान गांधी पार्क में घूमते लोग - फोटो : अमर उजाला
दून में कर्फ्यू के दौरान लापरवाही करने वालों की संख्या भी कम नहीं रही। सड़कों पर बड़ी संख्या में लोग अनावश्यक घूमते दिखे। शहर के प्रमुख पार्कों में भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। मोहल्लों में लोग रोजाना की तरह झुंड बनाकर मॉर्निंग और इवनिंग वॉक के लिए निकले।
विज्ञापन

3 of 6
देहरादून में कोरोना कर्फ्यू के दौरान गांधी पार्क में मस्ती करते युवा - फोटो : अमर उजाला
वहीं, बेवजह घर से बाहर और राइडिंग पर निकले करीब एक हजार लोगों के चालान किए गए। साथ ही काफी लोगों को चेतावनी देकर जाने दिया गया। इस दौरान बड़े मोहल्लों में रेजीडेंस वेलफेयर एसोसिएशनों ने लोगों को जागरूक किया। एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि सुबह ही फोर्स तैनात कर दी गई थी। इस दौरान बेवजह घर से बाहर निकले लोगों के खिलाफ सख्ती बरती गई है। इनमें प्रत्येक थाना और ट्रैफिक पुलिस को चालान की जिम्मेदारी भी दी गई थी। सुबह से शाम तक करीब एक हजार से ज्यादा लोगों के चालान किए गए। 

4 of 6
देहरादून में कोरोना कर्फ्यू के दौरान सड़क पर निकले लोग - फोटो : अमर उजाला
रविवार को कई केंद्रों पर एनडीए की परीक्षा भी थी। यहां तक परीक्षार्थियों को लाने ले जाने वाले वाहनों को छूट दी गई थी। लिहाजा, सामान्य वाहन और परीक्षार्थियों के वाहनों में भी गफलत का माहौल रहा। इस दौरान इन इलाकों में भीड़ जैसे हालात रहे। हालांकि, शाम के समय सड़कों पर भीड़ कम देखने को मिली।
विज्ञापन

5 of 6
देहरादून में कोरोना कर्फ्यू के दौरान सड़क पर निकले लोग - फोटो : अमर उजाला
कर्फ्यू के दौरान आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों और वाहनों को छूट रही। इसमें चिकित्सा, फल-सब्जी, दूध, पेट्रोल और गैस आपूर्ति जैसी सेवाएंशामिल रही। दवा की दुकानें और पेट्रोल पंप खुले रहे। हवाई जहाज, ट्रेन और बस से यात्रा करने वालों को भी कर्फ्यू से छूट दी गई। सार्वजनिक हित के निर्माण कार्यों और उसमें काम करने वाले कार्मिकोंव मजदूरों और औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत कार्मिकों को आई कार्ड दिखाने पर छूट मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
देहरादून में कोरोना कर्फ्यू के दौरान सड़क पर निकले लोग - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी डा. आशीष कुमारश्रीवास्तव ने बताया कि पहले दिन प्रशासन ने भी ज्यादा सख्ती नहीं की। उन्होंने कहा कि सोमवार से ही नाइट कर्फ्यू में सख्ती बढ़ाई जाएगी। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य लोगों से घरों में ही रहने की अपील की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें