उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए आज मंगलवार से प्रदेशभर में कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया है। आज से लोगों और वाहनों के आवागमन पर सख्ती बरती गई है। मैदान से पहाड़ जाने के लिए आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट जरूरी है। वहीं, बसों में 50 प्रतिशत सवारी रहेगी। शव यात्रा में 20 लोग ही शामिल होंगे। विवाह आदि समारोह में 20 से अधिक लोग नहीं। बाहरी राज्यों से आने वालों को 72 घंटे की आरटीपीसीआर रिपोर्ट दिखानी होगी।
कोरोना काल: शव यात्रा के लिए भी मिलने लगे किराए के कंधे, सामान ढोने वाले मजदूर संक्रमितों के शव ढोने को तैयार
प्रवासियों को गांव में बने क्वारंटीन सेंटरों में सात दिन रहना होगा। इस हफ्ते बाजार एक दिन केवल 14 मई को ही सुबह सात से 12 बजे तक खुलेगा। साथ ही आज सचिवालय, विधानसभा, मंडलायुक्त, कलेक्ट्रेट कार्यालय व आवश्यक सेवाओं से जुड़े निदेशालयों को छोड़कर बाकी सभी दफ्तर बंद रहे।
वहीं, कर्फ्यू में सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। इस सप्ताह भी यदि केस कम नहीं होते हैं तो प्रदेश सरकार पर राज्य में पूर्ण लॉकडाउन लगाने का दबाव बनेगा। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने राज्य में कोविड कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। कोविड कर्फ्यू मंगलवार की सुबह छह बजे से शुरू हो गया है जो 18 मई तक चलेगा।