फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! अभी कोरोना गया नहीं, आपकी ये लापरवाही पड़ सकती है भारी, तस्वीरें...

Tue, 23 Feb 2021 02:09 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
नियम कायदे ताक पर - फोटो : अमर उजाला
भारत के पांच राज्यों में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। लेकिन राजधानी देहरादून में अभी भी कुछ लोग कोविड 19 के नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। कोरोना के खतरे को देखते हुए सख्त नियमों के साथ स्कूलों को खोलने की अनुमति दे दी गई है। लेकिन यहां बच्चे कोविड 19 नियमों का पालन करते नहीं दिख रहे हैं। राजधानी देहरादून के पथरीबाग स्थित एक स्कूल में छात्र-छात्राएं बिना मास्क और शारीरिक दूरी की दिखाई दिए। बता दें कि उत्तराखंड में फिलहाल कोरोना संक्रमण के मामले नियंत्रण में हैं, लेकिन अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी संक्रमण के मामले बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। जिसे देखते हुए अब इन राज्यों से उत्तराखंड आने वाले लोगों की बॉर्डर पर ही कोरोना जांच की जाएगी। अब इन राज्यों से उत्तराखंड आने वाले लोगों की कोरोना जांच की जाएगी। देहरादून जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने इस संबंध में मंगलवार को जानकारी दी है। इसके बाद अब मंगलवार से देहरादून रेलवे स्टेशन, जौलीग्रांट एयरपोर्ट और उत्तराखंड की सीमाओं पर रेंडम कोरोना टेस्टिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन

2 of 5
नियम कायदे ताक पर - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि एयरपोर्ट से आने वाले यात्रियों पर विशेष रूप से नजर रहेगी। इन पांच राज्यों से आने वाले लोगों की रेंडम जांच की जाएगी। वहीं जिनमें कोई भी लक्षण पाया जाएगा, उनकी अवश्य जांच की जाएगी। राहत की बात ये है कि अभी उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले काफी नियंत्रण में हैं।
विज्ञापन

3 of 5
नियम कायदे ताक पर - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में सोमवार को दो कोरोना मरीजों की मौत हुई और 32 नए संक्रमित मिले। जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 96719 हो गई है। सोमवार को 72 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। फिलहाल 411 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। 

4 of 5
नियम कायदे ताक पर - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को 5835 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। सात जिलों में 32 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए। सोमवार को देहरादून जिले में 14, हरिद्वार में सात, ऊधमसिंह नगर में चार, पौड़ी में तीन, टिहरी में दो, नैनीताल में एक, चंपावत में एक संक्रमित मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नियम कायदे ताक पर - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के बाकी छह जिलों में सोमवार को कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला नहीं मिला है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक होने से रिकवरी दर 96.39 प्रतिशत हो गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें