फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्याज की माला पहन विधानसभा पहुंचे कांग्रेसी, श्राइन बोर्ड के विरोध में धरने पर बैठे तीर्थ-पुरोहित

Wed, 04 Dec 2019 06:15 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन राजधानी में हर तरफ विरोध ही नजर आया। सत्र शुरू होने के साथ ही विपक्ष ने महंगाई के मुददे को लेकर जमकर नारेबाजी तो कार्यकर्ता प्याज की माला पहनकर ही विधानसभा पहुंच गए।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान नेता सूर्यकांत धस्माना के साथ कार्यकर्ताओं ने बल्लीवाला फ्लाईओवर के पास प्याज की माला पहनकर प्रदर्शन किया। साथ ही केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उधर, चारधाम श्राइन बोर्ड को लेकर भी तीर्थपुरोहितों का विरोध जारी है। तीर्थ पुरोहितों ने हक हकूकधारी और महापंचायत के सदस्यों के साथ मिलकर विधानसभा कूच किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। हालांकि विधानसभा से पहले ही रिस्पना पुल के पास पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
साथ में पुरोहितों के धरने में केदारनाथ विधायक मनोज रावत भी धरने पर मौजूद रहे। विधायक मनोज रावत ने कहा कि सरकार की मति भ्रष्ट हो गई है। श्राइन बोर्ड परम्पराओं और हक हकूकों के खिलाफ यह निर्णय हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, सत्र की कार्रवाई शुरू होते ही विपक्ष ने महंगाई का मुद्दा उठा दिया।  प्रश्नकाल रोककर विपक्ष ने इस पर चर्चा की मांग रखी। इस दौरान विपक्ष ने हंगामा किया। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश की महंगाई से सम्बंधित सूचना को नियम 58 में सुनने की व्यवस्था के बाद माहौल शांत हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें