फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: सड़कों पर उतरी कांग्रेसियों की भीड़, पुलिस से धक्का-मुक्की, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ाई धज्जियां, तस्वीरें...

Mon, 27 Jul 2020 08:09 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून में भाजपा पर चुनी हुई सरकारों को जबरन गिराने की साजिश का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने सोमवार को प्रदर्शन किया। राजभवन कूच के लिए निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने एक किलोमीटर पहले ही बेरिकेड लगाकर रोक लिया। नाराज कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और पुलिस के साथ उनकी धक्का मुक्की हुई। यहां पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट को कांग्रेस ने राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
राजभवन कूच में कांग्रेस ने वैसे सीमित संख्या में कार्यकर्ताओं को शामिल करने की बात की थी। जिला प्रशासन से भी करीब 200 लोगों की अनुमति मांगी गई थी। दोपहर पूर्व कांग्रेस भवन से शुरू हुए मार्च में इससे चार गुना से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता शामिल हो गए। कूच के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सोशल डिस्टेंस बना कर रखने की अपील की जाती रही। 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
दिलाराम बाजार से होते हुए हाथीबड़कला पहुंचने पर इस जुलूस को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। यहां पुलिस अधिकारी बार-बार सोशल डिस्टेंस बनाकर रखने का आग्रह भी करते रहे। इस बीच प्रदर्शन में शामिल एनएसयूआई के कुछ कार्यकर्ताओं व अन्य कांग्रेसियों ने बैरिकेड को लांघने की कोशिश भी की। इससे कांग्रेस और पुलिस कर्मियों के बीच धक्का मुक्की हुई। उनके इस रुख के चलते सोशल डिस्टेंसिंग भी तार-तार हुई। 

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
राजभवन की ओर न बढ़ पाने पर कांग्रेसी धरने पर बैठ गए। यहां पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मंत्री एमपी नैथानी, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनीष खंडूरी, पूर्व विधायक राजकुमार आदि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
इन सभी ने केंद्र सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप जड़ा। कहा कि राजस्थान में सरकार को राजभवन बहुमत साबित करने का मौका नहीं दे रहा है। देश और प्रदेश की सरकार कोरोना संक्रमण को रोकने में भी असफल साबित हो रही है। 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के लिए बेहतर बात ये हुई कि इस प्रदर्शन में पूर्व सीएम हरीश रावत शामिल हुए। रावत को यूं तो कांग्रेस भवन पहुंचना था, लेकिन उनके आने से पहले ही कांग्रेसी राजभवन कूच कर चुके थे। इसलिए रावत दिलाराम बाजार चौक पर जुलूस में शामिल हुए। कुछ समय वे प्रीतम सिंह के साथ भी चले। धरना स्थल पर हरीश रावत ने अपने लिए कुर्सी मंगवाई और वे कुछ देर तक कुर्सी पर बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शन के दौरान कई कांग्रेसी काले छातों के साथ नजर आए। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के मुताबिक छातों के जरिये विरोध जताया गया। पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक एक वजह यह भी थी कि छातों की वजह से सोशल डिस्टेंस भी बना रहता। लेकिन कई कांग्रेसियों ने छाते खोले ही नहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें