मेष- मेष राशि वालों का स्वामी ग्रह मंगल है। इस राशि की मित्र राशियां सिंह, कर्क, मीन और धनु है। अत: इन्हें लाल, श्वेत चंदन और पीला रंग भाग्यवान बनाएगा।
वृष- इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र होने एवं इसकी मित्र राशियां मिथनु, कन्या, मकर, कुंभ होने के कारण इन्हें श्वेत चंदन या हरे और नीले रंग का प्रयोग करना चाहिए।
मिथुन- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध है और इसकी मित्र राशियां सिंह, वृष और तुला है। अत: इन्हें श्वेत चंदन, हरे और लाल रंग का प्रयोग करना चाहिए।