फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फन फैलाकर घर के आंगन में घूम रहा था कोबरा, देखते ही निकली महिला की चीख और फिर...

Fri, 27 Oct 2017 10:25 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
घर के आंगन में कोबरा फन फैलाकर घूम रहा था। इतने में ही वहां महिला आ गई और फिर जो हुआ आगे देखिए...

 
विज्ञापन

2 of 5
cobra
आबादी में एक मकान में जहरीला कोबरा घुसने से परिवार दहशत में आ गया है। कोबरा पूरे आंगन में बेखौफ घूमता रहा। वनकर्मियों ने कोबरा पकड़कर सुरक्षित वन में छोड़ दिया। क्षेत्र के वार्ड सात प्रेमनगर बाजार दून घाटी कॉलेज के पास कालोनी में एक कोबरा घुस आया।

 
विज्ञापन

3 of 5
cobra
यहां अश्वनी त्यागी के मकान से होते हुए कोबरा समीपवर्ती दीपक गुप्ता के मकान के आंगन में आ गया। कोबरा पर सबसे पहले गीता त्यागी की नजर पड़ी तो हो हल्ला शुरू कर दिया। आवाजें सुनकर सभी लोग घर से बाहर आ गए। कोबरा फुफकारते हुए पूरे आंगन में घूमता रहा।

 

4 of 5
cobra
घर में घुसे कोबरा देखने को पास पड़ोस के लोग जमा हो गए। इसी बीच सूचना पर लच्छीवाला वन रेंज से प्रीतम सिंह चौहान और संदीप कुमार आदि पहुंच गए । टीम ने किसी तरह से कोबरा को पकड़कर बोरी में बंद कर लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
spitting cobra
वन रक्षक प्रीतम चौहान ने बताया कि कोबरा प्रजाति बेहद जहरीली होती है। पकड़ा गया कोबरा अभी छोटी आयु का था। कोबरा को सुरक्षित घने जंगल में जाकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें