फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम त्रिवेंद्र ने भरी सभा में कह दी ऐसी बात, सुनकर खुशी से फूले नहीं समाए सीएम योगी आदित्यनाथ

Mon, 07 May 2018 08:58 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 6
yogi adityanath
ऋषिकेश पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ऐसी बात कह दी कि वे खुशी से गद्गद हो गए। आगे जानिए...
विज्ञापन

2 of 6
yogi adityanath
शीलनाथ मंदिर में आयोजित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक साल के भीतर ही उत्तरप्रदेश से गुंडाराज को समाप्त कर दिया है। कहा कि सीएम योगी ने यूपी के 18 साल के इतिहास को बदलने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने सीएम योगी के एक साल के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें राज्य के विकास और समृद्घि की शुभकानाएं भी दी।
विज्ञापन

3 of 6
yogi adityanath
मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि पौड़ी जिले राज्य और देश को बहुत कुछ दिया है। उत्तराखंड व यूपी के सीएम भी पौड़ी जनपद के ही निवासी हैं। इसके बाद संबोधन को आए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्पीकर के बयान टिप्पणी करते हुए कहा कि सन्यास का मतलब ईश्वर की भक्ति के लिए परिवार, मोह और माया को त्यागना होता है। सन्यास की परंपरा को ठीक से समझा नहीं जा रहा है और सन्यासी सबका होता है।

4 of 6
yogi adityanath
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तराखंड से पिछले 18 सालों से जमीन को लेकर चला आ रहा विवाद खत्म होगा। कहा कि परिसंपत्तियों विवाद को सुलझाना उनकी प्राथमिकता है, जिसके लिए उत्तराखंड सरकार के साथ सकारात्मक माहौल में बातचीत आगे बढ़ रही है। जल्द इसका परिणाम दोनों राज्यों की जनता के सामने होगा। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ लक्ष्मणझूला रोड स्थित शीलनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ की मूर्ति का विधि-विधान से अनावरण किया।
 
विज्ञापन

5 of 6
yogi adityanath
इस दौरान योगी महासभा की ओर आयोजित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उन्होंने नाथ संप्रदाय और स्थानीय जनता को संबोधित भी किया। कहा कि उत्तराखंड से उनका भावनात्मक लगाव है, जिसमें एक उनकी जन्मस्थली और दूसरा उत्तराखंड व यूपी के बीच 18 साल से चले आ रहे कुछ विवाद हैं। कहा कि उत्तराखंड की परिसंपत्तियों के विवाद का सामधान निकालने के लिए प्रयास जारी हैं और शीघ्र इस दिशा में सरकार सकारात्मक कदम भी उठाने जा रही है। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड के लोग सौभाग्यशाली हैं। उत्तर भारत में लोग सूखे और भीषण गर्मी की मार से त्रस्त हैं, लेकिन यहां मौसम लगातार खुशनुमा बना हुआ है और बारिश भी हो रही है। कहा कि उत्तराखंड की वजह से ही उत्तर भारत सर्वाधिक उपजाऊ और समृद्घ क्षेत्र बन पाया है। यह राज्य से निकलने वाली मां गंगा और यमुना की कृपा से संभव हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
yogi adityanath
उन्होंने राज्य सरकार के कार्यों की तारिफ भी की। कहा कि शासन में पारदर्शिता, निर्णय लेने की समक्षा, पलायन और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम उत्तराखंड की सरकार कर रही है। कहा कि दुगर्म क्षेत्र होने के बावजूद राज्य सरकार सीमित संसाधनों से विकास कार्य करने में लगी है। समारोह के समापन पर महासभा की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और त्रिवेंद्र सिंह रावत को सम्मानित भी किया। मौके पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व सीएम व सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, योगी महासभा के उपाध्यक्ष महंत बालकनाथ, महामंत्री महंत चेतईनाथ, महंत नरहरिनाथ, होशियार नाथ, विजयनाथ, गोरख वंशी आदि मौजूद थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें