फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब बेटे से मिलने अचानक कार्यक्रम में पहुंच गए थे सीएम योगी के पिता, जानिए उनके जीवन से जुड़ी 10 खास बातें

Mon, 20 Apr 2020 09:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 11
 बेटे के सत्ता संभालने के बाद भी सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट उत्तराखंड में एक छोटे से गांव में ही रहते थे। वे कहते थे कि बेटे के पास यहां आने के लिए कम समय होता है। आज वे तो हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन हम आपको बताते हैं उनके पिता के जीवन के बारे में खास बातें...
विज्ञापन

2 of 11
साल 2017 में जब उनकी बेटे से मिलने की इच्छा हुई तो वे सीधे योगी आदित्यनाथ से मिलने नजीबाबाद में एक कार्यक्रम में पहुंच गए। पिता को वहां अचानक देखकर सीएम योगी चौंक गए। वहीं वे उन्हें देखकर खुश भी हु़ए। उन्होंने पिता को देखा तो शाल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। यह देख पिता की आंखें नम हो गईं। वहीं सीएम योगी भी उन्हें देख भावुक हो गए थे।
विज्ञापन

3 of 11
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत उनके चार बेटे और तीन पुत्रियां हैं। सबसे बड़ी तीन बेटियां पुष्पा देवी, कौशिल्या देवी और शशिदेवी हैं। इसके बाद बड़ा बेटा मानवेंद्र सिंह है। दूसरे नंबर पर योगी आदित्यनाथ (अजय मोहन सिंह बिष्ट) हैं। तीसरे बेटे शैलेंद्र मोहन भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर सेवारत हैं। चौथा सबसे छोटा पुत्र महेंद्र बिष्ट पत्रकारिता में हैं।

4 of 11
सीएम योगी जितने साधारण हैं उतने ही साधारण उनके पिता भी थे। भले ही उनका बेटा सीएम बन गया लेकिन उन्हें अपने गांव से बेहद लगाव था। सबसे खास बात यह है कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद योगी के परिजनों ने अपना पैतृक गांव नहीं छोड़ा।
विज्ञापन

5 of 11
रेंज अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त सीएम योगी के 80 वर्षीय पिता आनंद सिंह बिष्ट अपने पूरे परिवार के साथ गांव में ही रहते थे। योगी के यूपी के सीएम बनते ही यमकेश्वर विकासखंड का पंचूर गांव भी वीआईपी गांवों में शुमार हो गया है।
विज्ञापन

6 of 11
बेटा भले ही सीएम बन गया लेकिन उनके पिता तब भी यमकेश्वर के बिथ्याणी गांव में गोरखपुर गोरक्षापीठ ट्रस्ट द्वारा खोले गए गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय को संचालित कर रहे थे। उनका कहना था कि उन्हें क्या पता था कि उनका बेटा एक दिन यूपी जैसे बड़े प्रांत में मुख्यमंत्री का दायित्व संभालेगा। लेकिन मैं यहां गांव में रहकर ही उसके बनाए गए कॉलेज को चलाकर खुश हैं।
विज्ञापन

7 of 11
cm yogi - फोटो : amarujala
साल 2018 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट और मां सावित्री देवी को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी।  जब उन्हें सुविधा दी गई तो देखते ही दोनों भावुक हो गए थे। हालांकि उन्होंने इस सुविधा को लेने से इनकार भी किया, लेकिन सरकार ने सुरक्षा की दृष्टि से उन्हें सुविधा देनी जारी रखी।

8 of 11
yogi haridwar
29 जनवरी 2018 को हरिद्वार के भल्ला इंटर कॉलेज में सेवायोजन एवं कौशल विकास विभाग की ओर से लगाए गए रोजगार मेले में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट ने अपनी पौत्री और नाती को लाइन में लगकर एक कंपनी में साक्षात्कार कराया था। उनकी इस सादगी के सभी अधिकारी और बेरोजगार युवा कायल हो उठे थे।

9 of 11
सीएम योगी के पिता ने उनके छह महीने का कार्यकाल पूरा होने पर कहा था कि मेरी नजर में योगी का यह सफर सफल रहा। वे इस वक्त देश की सेवा कर रहे हैं। कहते थे कि मैं खुश हूं, योगी अपने काम को बेहद अच्छे ढंग से निभा रहा है। योगी के पिता आनंद सिंह से जब पूछा गया कि वे अपने बेटे को बतौर मुख्यमंत्री कितने अंक देना चाहेंगे तो जवाब में उन्होंने कहा था कि योगी पूरे सौ नंबर का हकदार है।

10 of 11
yogi father
हाल ही में उन्होंने उत्तराखंड को लेकर एक बड़ी बात कह दी थी। उन्होंने कहा था कि, उत्तर प्रदेश में 120 और उत्तराखंड में 20 की रफ्तार से काम हो रहा है। यूपी और उत्तराखंड में बहुत अंतर है। उत्तर प्रदेश विकास की दौड़ में पिछड़ गया था, लेकिन अब उसे उनके बेटे के रूप में 120 की रफ्तार से विकास कार्य करने वाला मुख्यमंत्री मिला है।
विज्ञापन

11 of 11
जब सीएम योगी आदित्यनाथ (अजय सिंह बिष्ट) ने संन्यास धारण किया तो उनके पिता अपने पुत्र को संन्यासी के रूप में देखकर अवाक रह गए थे। उन्होंने तो इसकी कल्पना भी नहीं की थी। बेटे को ऐसा देख उनके अंदर का पिता जाग उठा। उन्होंने कहा कि बेटा यह क्या हाल बना रखा है, यहां से तुरंत चलो। लेकिन बाद में समझाने पर बेटे की खुशी में ही खुश हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें