गत 13 मार्च को उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां वह गेस्ट्रों के आईसीयू में भर्ती थे। करीब एक सप्ताह बाद उनकी हालत में सुधार होने लगा था, जिसके कारण डाक्टरों ने उन्हें आईसीयू से वार्ड में शिफ्ट कर दिया था। फिर यकायक उनकी हालत गंभीर बन गई, उनके फेफड़ों में पानी भरने लगा था। सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। सोमवार सुबह 10:44 बजे उन्होंने एक्स में ही अंतिम सांस ली।