फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: सिफारिश नहीं अपने दम पर आत्मनिर्भर बनी सीएम योगी की बड़ी बहन...चाय की दुकान से अब तक ऐसा रहा सफर

Thu, 27 Mar 2025 10:02 AM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी बहन शशि पयाल ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना के तहत कुछ पैसा लेकर स्वरोजगार शुरू किया था। उनके पति पूरण सिंह पयाल और उन्होंने गांव में इस योजना से कोठार गांव में चाय की दुकान शुरू की। आज वह आत्मनिर्भर है। आइए आपको बताते है उनकी कहानी...

विज्ञापन
1 of 5
सीएम योगी की बहन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी बहन शशि पयाल सिफारिश से नहीं बल्कि अपने दम पर आत्मनिर्भर बनी हैं। उनकी बहू शिवानी पयाल भी अब उनके नक्शे कदम पर हैं। जो पहाड़ में महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति जागरूक कर रही हैं।

उनकी बहुउद्देशीय सहकारी समिति किमसार से 400 से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं। सहकारिता विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में अपनी बहू शिवानी के साथ पहुंची यूपी के मुख्यमंत्री की बड़ी बहन शशि पयाल के मुताबिक वर्ष 2003-04 में उन्होंने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना के तहत कुछ पैसा लेकर स्वरोजगार शुरू करने का निर्णय लिया। उनके पति पूरण सिंह पयाल और उन्होंने गांव में इस योजना से पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के कोठार गांव में चाय की दुकान शुरू की।

 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सीएम योगी की बहन शशि पयाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

आज वह आत्मनिर्भर है। वहीं, उनकी बहू शिवानी पयाल बहुउद्देशीय सहकारी समिति किमसार की सचिव हैं।

विज्ञापन

3 of 5
सीएम योगी की बहन शशि पयाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

शिवानी गांव में महिलाओं को पशुपालन, मुर्गीपालन आदि के जरिए स्वरोजगार के प्रति जागरूक कर रही हैं।
 

4 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

वह बताती हैं कि सरकार ने दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना शुरू की है। जिसमें एक से तीन लाख रुपये तक ब्याज रहित ऋण उपलब्ध कराया जाता है। जबकि समूह को पांच लाख रुपये तक ऋण दिया जाता है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सीएस की बैठक में तय नहीं हुआ तबादलों का कोटा, अब जितने जाएंगे पहाड़, उतने ही आएंगे मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
योगी की बड़ी बहन शशि पयाल के मुताबिक वह सात भाई-बहन हैं। भाई-बहनों में वह तीसरे नंबर की है। जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांचवें नंबर के हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें