सीएम योगी और बाबा रामदेव
इसके लिए हर छह माह में कोई रिफ्रेशर कोर्स संचालित होना चाहिए। न केवल विवि बल्कि महाविद्यालयों के शिक्षकों का भी नियत प्रशिक्षण होना चाहिए। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गांव-गांव तक किसानों को सोइल हेल्थ समझाने के लिए जरूरी है कि उस परिधि के महाविद्यालय की लैब को अपडेट किया जाए। वहां के छात्रों को रोजगार मिलेगा तो किसानों को मिट्टी की गुणवत्ता बनाने की जानकारी मिलेगी। योगी आदित्यनाथ ने उच्च शिक्षा में परिवर्तन के तहत सभी विवि में समान पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रमों में सामाजिक, भौगोलिक जरूरतों का ख्याल रखने की बात कही। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार से यूपी के सभी पॉलिटेक्निक को उद्योगों से जोड़ा गया है, वैसे ही कौशल विकास में सभी राज्यों को पहल करने की जरूरत है।