जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए फलोटा गांव के वीर सैनिक सूरज सिंह तोपाल की अंत्येष्टि के बाद सीएम त्रिवेंद्र ने ऐसा काम किया जिसके बाद हर पल सूरज वहीं सबके बीच रहेगा।
विज्ञापन
2 of 5
suraj
शहीद सूरज सिंह तोपाल की स्मृति में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संगम घाट के समीप शिवालय के पास आंवले का एक पौधा भी लगाया। सीएम को पौधा पर्यावरण मित्र जयकृत नेगी ने उपलब्ध कराया था। इस दौरान सीएम ने कहा कि प्रदेश और देश सूरज के बलिदान को नहीं भुला सकता।
विज्ञापन
3 of 5
suraj
शनिवार को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का गैरसैंण दौरा प्रस्तावित था। ऐसे में कर्णप्रयाग ब्लॉक के फलोटा गांव के सूरज सिंह तोपाल के शहीद होने की सूचना पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत शहीद के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
4 of 5
suraj
शनिवार सुबह करीब 11 बजे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत गौचर हेलीपैड पहुंचे। साढ़े 11 बजे संगम घाट पर शहीद को पुष्प चक्र अर्पित किए। करीब एक घंटे तक घाट पर रहने के बाद प्रेस से बातचीत में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सूरज का बलिदान सबसे बड़ा बलिदान है।
शहीद के अंतिम संस्कार में 9 माउंटेन के बिग्रेडियर रोहित चौधरी, आर्टिलरी से कर्नल मनु शुक्ला, 10 जैक्लाई के मेजर सुहैल प्रह्लाद माडू, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, थराली के विधायक मगन लाल, कर्णप्रयाग के एसएस नेगी, पूर्व विधानसबा उपाध्यक्ष डॉ. एपी मैखुरी, 50 आरआर से नायब सूबेदार महेंद्र सिंह, सिपाही सुमन रावत, जिला सैनिक बोर्ड के अधिकारी कर्नल नवीन डबराल समेत कई अधिकारी शामिल रहे।