मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने जन्मदिन को संकल्प दिवस के रूप में मनाने की सोची और इसी के साथ प्रदेशवासियों से मिले प्यार के लिए आभार व्यक्त किया। जन्मदिन के अवसर पर गृह अमित शाह सहित तमाम राजनेताओं और सितारों की ओर से उन्हें बधाई संदेश दिए जा रहे हैं। आज जानिए उनके बारे में खास बातें..
शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टपकेश्वर महादेव पहुंचकर पहले महादेव का आशीर्वाद लिया। अपने परिवार के साथ सीएम यहां पहुंचे और महादेव का जलाभिषेक किया। गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक महिला मोर्चा की महिलाएं धार्मिक स्थलों, गंगा निकारे व शिवालयों में 48-48 दीपक जलाकर मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना की जा रही है। सुबह छह बजे संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया।
पुष्कर सिंह धामी का जन्म जनपद पिथौरागढ़ की ग्राम सभा टुण्डी, तहसील डीडीहाट में हुआ है। वह एक साधारण परिवार से आते हैं। उनकी शिक्षा सरकारी स्कूल में हुई है।
हारकर भी जीते धामी
खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव हारने के बाद भी उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री बने रहे। उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया और इसी के साथ उत्तराखंड में एक नया इतिहास जुड़ा। मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने पूरे उत्तराखंड में अपनी अलग पहचान बना ली और देवभूमि के युवाओं के बीच लोकप्रियता बढ़ गई।