उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ट्विटर पर सक्रियता के मामले में विधानसभा चुनाव वाले राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्रियों से काफी आगे हैं। हरीश रावत ने उत्तर प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से करीब पांच गुना अधिक ट्वीट किया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
सुखबीर बादल
इसके अलावा उन्होंने गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर और पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखवीर सिंह बादल को भी ट्वीट के मामले में पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
3 of 8
ट्विटर
विधानसभा चुनाव प्रचार इस वक्त पूरे शबाब पर है। बदलते जमाने के साथ सोशल मीडिया प्रचार का सबसे बड़े माध्यम के रूप में सामने आया है। ट्विटर, फेसबुक और व्हाट्सएप पर प्रत्याशी अपने-अपने अंदाज में मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्हें पता है कि सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाकर अधिक से अधिक लोगों को अपने साथ जोड़ा सकता है।
4 of 8
हरीश रावत
- फोटो : self
जिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, वहां के मुख्यमंत्रियों ने भी प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। उधर, चुनाव की घोषणा होते ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत की सक्रियता ट्विटर पर तेजी से बढ़ी है। पहले जहां उनके हजारों की संख्या में फॉलोवर थे, वहीं अब उनकी संख्या लाखों में पहुंच गई है।
विज्ञापन
5 of 8
harish rawat on twitter
- फोटो : AmarUjala
काफी हद तक इसकी वजह उनका लगभग हर मुद्दों पर ट्वीट करना भी है। रावत ने अब तक 6597 ट्वीट किए हैं। ट्विटर के अलावा फेसबुक पर भी रावत लोगों से जुड़े रहने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
6 of 8
Akhilesh Yadav on Twitter
- फोटो : TWITTER
वहीं, पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के युवा सीएम अखिलेश यादव की बात करें तो वे फेसबुक पर ज्यादा सक्रिय रहते हैं, लेकिन ट्विटर पर उनकी उपस्थिति काफी कम है। उन्होंने अब तक 1029 ट्वीट किए हैं। अलबत्ता, रावत के मुकाबले अखिलेश यादव के ज्यादा फॉलोवर्स हैं।
विज्ञापन
7 of 8
लक्ष्मीकांत पारसेकर
- फोटो : PTI
इसी तरह गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने 232 और पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखवीर सिंह बादल ने कुल 942 ट्वीट किए हैं। जबकि, मणिपुर के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह और पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल (2016 से)ट्विटर पर नहीं हैं।
नोट- 1 आंकड़े शुक्रवार रात तक के हैं।
नोट- 2 मणिपुर के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह और पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल (2016 से) ट्वीटर पर नहीं हैं।)