नैनीताल में पदयात्रा के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए हरीश रावत ने चाट का लुत्फ उठाया। मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ यशपाल आर्य ने भी खूब चाट के चटकारे लिए। नैनीताल में अपनी रैली के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपाई उनकी सरकार को गिराने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। इस दौरान रावत ने कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनाई। सीएम ने मोदी को चुनाव मैनेजमेंट में माहिर करार देते हुए उद्योगपतियों की मदद से चुनाव लड़ने वाला प्रत्याशी करार दिया। स्वागत के बाद कांग्रेसियों ने नारेबाजी करते हुए नैनीताल के भुजान से खैरना तक पदयात्रा निकाली।