फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम धामी के अंदाज: गेंदों पर लगाते दिखे चौके-छक्के...अब बाइक पर पहुंचे लोगों के बीच...देखें तस्वीरें

Tue, 12 Nov 2024 03:05 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग।

सार

केदारनाथ उपचुनाव भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के लिए नाक का सवाल है। ऐसे में दोनों ही पार्टियों के नेताओं ने चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंकी हुई। चुनाव प्रचार के बीच सीएम धामी की कुछ तस्वीरें वायरल हुई है।
विज्ञापन
1 of 5
बाइक पर निकले सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के समर्थन में पहुंचे। इस दौरान उनका अलग अंदाज देखने को मिला। वह बाइक रैली में शामिल हुए। सीएम के इस अंदाज ने कार्यकर्ताओं में भी जोश भरा। 

मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में अगस्त्यमुनि पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वहीं दिवंगत विधायक शैलारानी रावत की पुत्री ऐश्वर्या रावत ने भी भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के समर्थन में प्रचार किया।

चुनाव प्रचार के बीच सीएम धामी के अलग-अलग अंदाज देखने को मिल रहे हैं। आज जहां वह बाइक पर सवार दिखे। तो वहीं इससे पहले सोमवार को हरिद्वार में सीएम ने पन्ना लाल भल्ला क्रिकेट स्टेडियम में विधायकों की गेंदों पर चौके-धक्के लगाए और स्टेडियम का उद्घाटन किया। करीब 13.78 करोड़ की तीन योजनाओं का लोकार्पण किया।

इसमें नौ करोड़ की लागत से तैयार पन्ना लाल भल्ला क्रिकेट स्टेडियम का विकास, विस्तार कार्य, 1.43 करोड़ से डाम कोठी पुल का विद्युत फसाड सौंदर्यीकरण कार्य, 3.30 करोड़ से चंडीदेवी पुल के विद्युत फसाड सौंदर्यीकरण का कार्य शामिल है।
विज्ञापन

2 of 5
भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे सीएम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
केदरानाथ उपचुनाव नजदीक है। 20 नवंबर को मतदान होना है, जिसके लिए पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन

3 of 5
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपचुनाव में पूरी तरह से खुद को झोंके हुए हैं। इस बीच वह आज भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के समर्थन में पहुंचे। 

4 of 5
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं केदारनाथ उपचुनाव के रण में भाजपा के चक्रव्यूह को तोड़ने के लिए कांग्रेस के सारे दिग्गजों ने ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार्यकर्ताओं से मिलते सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के लिए मोर्चे पर डटे हैं। प्रदेश सहप्रभारी परगट सिंह व सुरेंद्र शर्मा चुनाव प्रचार के लिए उतरेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें