फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM की एक्टिवनेस से बाल-बाल बचे देहरादून मेयर, तस्वीरों में देखें...

Mon, 27 Mar 2017 09:44 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
vinod chamoli - फोटो : amar ujala
देहरादून नगर निगम परिसर में ए‌‌क कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की एक्टिवनेस से मेयर साहब बाल-बाल बच गए। अगर सीएम साहब तत्परता नहीं ‌दिखाते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
 
विज्ञापन

2 of 6
vinod chamoli
रविवार को नगर निगम परिसर में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत तो सीढ़ी से मंच पर चढ़ गए, लेकिन जैसे ही महापौर विनोद चमोली चढ़े तो सीढ़ी टूट गई।
 
विज्ञापन

3 of 6
vinod chamoli
महापौर को गिरता देख मुख्यमंत्री ने उन्हें संभाल लिया। इसके बाद सीढ़ी को हटा दिया गया। 
 

4 of 6
vinod chamoli
वहीं नागरिक अभिनंदन समारोह में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के दीमक को नष्ट करके रहेगी। भ्रष्टाचार के खिलाफ धर्मयुद्ध जारी रहेगा। इसमें जनता का सहयोग भी जरूरी है।
 
विज्ञापन

5 of 6
vinod chamoli
उन्होंने बताया कि प्रदेश 45000 करोड़ के कर्ज में डूबा है। गरीबों के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी। पलायन रोकने और कृषि को बढ़ावा देने के लिए भी कार्य किया जाएगा। इससे पहले उन्होंने शहीदों की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
vinod chamoli
महापौर विनोद चमोली ने प्रतीकात्मक हल देकर मुख्यमंत्री को सम्मानित किया। वहीं, नगर आयुक्त रवनीत चीमा समेत वार्डों के पार्षदों ने भी मुख्यमंत्री को बधाई दी। इस मौके पर राजपुर विधायक खजान दास, विपिन नागलिया, सोहनलाल, टपकेश्वर मंदिर के महंत कृष्णा गिरी, पार्षद सुशील गुप्ता, भूपेंद्र कठैत, शारदा गुप्ता, अनीता सिंह, सुशीला बलोनी, सुनील उनियाल, अनिल गोयल, राकेश ओबराय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें