उत्तराखंड के पौड़ी जिले के छानी गांव में बादल फटने से तबाही आ गई। गांव की सड़क पर खड़ा ट्रक, एक कार और तीन बाइक बहकर क्षतिग्रस्त हो गए। देखिए आगे की तस्वीरों में तबाह का मंजर...
विज्ञापन
तस्वीरें, बादल फटने से आई तबाही, बह गई कारें और ट्रक
2 of 6
भारी मात्रा में पानी और मलबे का रैला गांव के किनारे से निकल गया। बादल फटने की आवाज आते ही सभी ग्रामीण घरों से बाहर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। बाद में मलबा और पानी गांव में आ गया जिससे गांव की सड़क पर खड़ा ट्रक, एक मारुति कार और दो बाइक बह गईं।
विज्ञापन
तस्वीरें, बादल फटने से आई तबाही, बह गई कारें और ट्रक
3 of 6
दूसरी ओर देवप्रयाग तहसील के कड़ाकोट पट्टी के सिरसेट और सुन्नी गांव में बादल फटने से कृषि भूमि और पेयजल लाइन को क्षति पहुंची है। पानी इतना तेज था कि गदेरों में पेड़ बहकर आ गए।
तस्वीरें, बादल फटने से आई तबाही, बह गई कारें और ट्रक
4 of 6
सड़कों पर मलबा आने से रास्ते बंद हो गए। जाने वाले लोगों को उतरकर रास्ते साफ करना पड़ा।
विज्ञापन
तस्वीरें, बादल फटने से आई तबाही, बह गई कारें और ट्रक
5 of 6
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे राजस्व उप निरीक्षक सूर्य प्रकाश भट्ट ने बताया कि क्षति की रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है।