पौड़ी जिले में कोटद्वार के पनियाला गदेरे में बादल फटने से कई गांवों में मलबा घुस गया। मलबे में दबने से 06 लोगों की मौत हो गई। गुरुवार देर रात से जोशीमठ मारवाड़ी के पास बदरीनाथ मार्ग बंद पड़ा है। वैकल्पिक मार्ग बना कर छोटे वाहनों की आवाजाही हो रही है। वहीं बागेश्वर के ढोलागांव कांडा में स्कूल से घर लौट रहा पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र मनोज कुमार बारिश से ऊफनाए नाले में बह गया है। 13 वर्षीय मनोज की ढूंढखोज की जा रही है।
विज्ञापन
2 of 5
cloud burst
खेत-खलिहान मलबे से पट गए। रात भर बारिश होने के कारण क्षेत्र के लोगों ने जागकर रात काटी। एसडीआरएफ की टीम मौके पर रेस्क्यू कर रही है। पांच लाोग घायल हाो गए।
विज्ञापन
3 of 5
cloud burst
रिफ्यूजी कॉलोनी लक्ष्य अरोड़ा पुत्र सीपी अरोड़ा और ज्योति अरोड़ा पत्नी दर्शन की पानी में बहने से मौत हो गई।
4 of 5
cloud burst
मानपुर में सुरक्षा दीवार ढहने से इसके मलबे में दबकर शांति देवी पत्नी राई सिंह व अजीत कुमार पुत्र बालक राम की मौत हो गई।