PICS: सब झाड़ू नहीं लगाते कुछ फोटो भी खिंचवाते हैं
Thu, 02 Oct 2014 09:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
गांधी जयंती पर झाड़ू तो उत्तराखंड में भी लगाई गई पर ये झाड़ू कितना सही में चली और कितना फोटो खिंचवाने के लिए, ये तो तस्वीरें बता देंगी।
PICS: सब झाड़ू नहीं लगाते कुछ फोटो भी खिंचवाते हैं
उत्तराखंड सचिवालय में झाड़ू लगाकर सफाई करते मुख्य सचिव सुभाष कुमार। अब साफ क्या कर रहे हैं ये खुद ही तय कीजिए।
PICS: सब झाड़ू नहीं लगाते कुछ फोटो भी खिंचवाते हैं
हालांकि ऐसा नहीं था कि सब कुछ फोटो के लिए ही हो। यहां की उड़ती धूल सब कह रही है। बालकृष्ण और साथ में हैं संत समाज।
PICS: सब झाड़ू नहीं लगाते कुछ फोटो भी खिंचवाते हैं
ये हैं पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक जो धुली हुई फर्श पर झाड़ू लगा रहे हैं।
PICS: सब झाड़ू नहीं लगाते कुछ फोटो भी खिंचवाते हैं
पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी का ये अंदाज आम नेताओं की छवि से थोड़ा हटकर तो जरूर लगा होगा।
PICS: सब झाड़ू नहीं लगाते कुछ फोटो भी खिंचवाते हैं
पीला कुरता और पीली चप्पल पहने झाड़ू लगा रहे हैं मसूरी विधायक गणेश जोशी।
PICS: सब झाड़ू नहीं लगाते कुछ फोटो भी खिंचवाते हैं
अब जरा इन नन्हें मुन्नों से मिलिए, इन्हें फोटो खिचवाने का कोई शौक नहीं है लेकिन सफाई फोटो वालों से ज्यादा करते हैं।
PICS: सब झाड़ू नहीं लगाते कुछ फोटो भी खिंचवाते हैं
वहीं स्वच्छता अभियान की ये तस्वीरें जरूर उम्मीद बंधाती हैं कि जरूर कुछ अच्छा हो रहा है।
PICS: सब झाड़ू नहीं लगाते कुछ फोटो भी खिंचवाते हैं
ऋषिकेश में संत निरंकारी के सदस्यों ने नाले में उतरकर सफाई की।
PICS: सब झाड़ू नहीं लगाते कुछ फोटो भी खिंचवाते हैं
अब इनको देखिए, ये हैं रुद्रप्रयाग के डीएम राघव लंगर, जो साफ सड़क पर झाड़ू लगा रहे हैं।
PICS: सब झाड़ू नहीं लगाते कुछ फोटो भी खिंचवाते हैं
रुड़की में स्वच्छता अभियान में भाग लेते मुस्लिम समाज के लोग।
PICS: सब झाड़ू नहीं लगाते कुछ फोटो भी खिंचवाते हैं
जैसा कि आपने देखा कि कई जगह अच्छा हो रहा है। ये तस्वीर उनमें से ही एक है।
PICS: सब झाड़ू नहीं लगाते कुछ फोटो भी खिंचवाते हैं
प्रधानमंत्री के इस स्वच्छता अभियान के आह्वान को भले कुछ लोगों ने फोटो खिचवाने तक सिमटा दिया हो फिर भी व्यापक रूप में ये अभियान लोगों में सफाई के प्रति एक जागरूकता दे गया।