12वीं के बाद पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड एलएलबी और एलएलएम कोर्स में दाखिलों की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया रविवार से शुरू होने जा रही है। अंडर ग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए केवल 20 वर्ष से कम आयु तक के युवा ही आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
क्लैट 2017
इस साल क्लैट 2017 का आयोजन चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी पटना कर रही है। देशभर में 14 मई 2017 को ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा होगी। इस साल बार काउंसिल आफ इंडिया के आदेशों के तहत अंडर ग्रेजुएट लॉ कोर्स करने के लिए उम्र की बाध्यता कर दी गई है।
यहां करें ऑनलाइन आवेदन : www.clat.ac.in
विज्ञापन
3 of 5
online
एक जुलाई 2017 को सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी की आयु 20 वर्ष या इससे कम और एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों की आयु 22 वर्ष या इससे कम होनी चाहिए। इससे अधिक आयु होने पर मौका नहीं मिल पाएगा। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी के 12वीं में 55 प्रतिशत और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी के 12वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य हैं।
4 of 5
परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
यह होगा पेपर पैटर्न
अंडर ग्रेजुएट कोर्स के लिए क्लैट दो घंटे का होगा। कुल 200 अंकों के 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें इंग्लिश के 40 अंकों के प्रश्न, जनरल नॉलेज और करेंट अफेयर्स के 50 अंकों के, एलीमेंट्री मैथ्स के 20 अंकों के, लीगल एप्टीट्यूड के 50 अंक और लॉजिकल रीजनिंग के 40 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे।