फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Firing In Uttarakhand: महिला की मौत से बढ़ा बवाल, डीआईजी के बयान के बाद बढ़ी यूपी पुलिस की मुश्किल

Thu, 13 Oct 2022 05:16 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर/मुरादाबाद।
विज्ञापन
1 of 10
हंगामा - फोटो : अमर उजाला
पचास हजार रुपये के इनामी खनन माफिया की तलाश में कुंडा के ग्राम भरतपुर में दबिश देने आई यूपी के ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) की पुलिस और एसओजी टीम की ग्रामीणों से भिड़ंत हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से हुई फायरिंग में जसपुर के ज्येष्ठ उपप्रमुख गुरताज सिंह भुल्लर की पत्नी गुरजीत कौर की मौत हो गई। संघर्ष में छह पुलिस कर्मी घायल हो गए। इनमें से दो को गोली लगी है और उनकी हालत गंभीर है।

कुंडा थाना क्षेत्र में बीती रात हुई घटना के बाद स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए उत्तराखंड की ऊधमसिंह नगर पुलिस ने हर तरह की सतर्कता बरतते हुए पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है। एसएसपी मंजूनाथ टी सी स्वयं मौके पर रहकर सभी जरूरी व्यवस्था की कमान संभाले हुए हैं। मौके पर भारी पुलिस सशस्त्र बल तैनात किया गया है। जिसमें पीएसी, क्यू आरटी फायर सर्विस, दंगा नियंत्रण दल, क्यूआरटी व रेगुलर पुलिस का भारी बल शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात हैं।

यूपी पुलिस की मुश्किल बढ़ी
उधम सिंह नगर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कहा मौके से कोई प्राइवेट असलहे का खोखा या कारतूस बरामद नहीं हुआ है। सिर्फ सरकारी असलह से गोली चलने के निशान मिले हैं।

यूपी पुलिस और उत्तराखंड पुलिस आमने सामने
डीआईजी नीलेश आनंद (कानून व्यवस्था) ने कहा कि बिना बताए मुरादाबाद पुलिस ने फायरिंग की है। हम इसकी जांच कर रहे हैं। कहा कि अगर उन्होंने (यूपी पुलिस) स्थानीय पुलिस को सूचित किया होता, तो वे इलाके से वाकिफ होने के कारण उनकी बेहतर मदद कर सकते थे। यूपी पुलिस के घायल अधिकारी हमें बताए बिना मुरादाबाद अस्पताल गए।

एफआईआर में जफर को नामजद और मुख्य आरोपी बनाया गया
वीडियो कैमरे की निगरानी में दो डॉक्टरों के पैनल ने रात तीन बजे महिला का पोस्टमार्टम किया। पुलिस ने सुबह शव परिजनों को सौंपा। परिवार वाले अंत्येष्टि के लिए गांव को रवाना हो गए। दूसरी ओर यूपी के ठाकुरद्वारा थाने में 30-35 अज्ञात लोगों के खिलाफ यूपी पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है।
 
यूपी पुलिस पर हमला करने, हथियार लूटने, मारपीट सहित कई गंभीर धाराओं में कार्रवाई की गई है। फॉरेंसिक टीम बुधवार देर रात से कुंडा थाने के गांव भरतपुर में डेरा डाले हुए है। साक्ष्य संकलन का काम जारी है। वहीं एफआईआर में जफर नामजद और मुख्य आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन

2 of 10
काशीपुर में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
गोली कांड में निर्दोष महिला की मौत से लोगों का गुस्सा भड़क गया। आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने एनएच को पूरी तरह से बाधित कर दिया है। तनाव के मद्देनजर ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले की पुलिस फोर्स मौके पर बुला ली गई है। गुस्साए लोगों की इस दौरान अफसरों से तीखी झड़प हुई। भुल्लर की तहरीर पर कुंडा पुलिस ने यूपी पुलिस के 10-12 जवानों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

3 of 10
काशीपुर में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
ठाकुरद्वारा पुलिस को सूचना मिली थी कि 13 सितंबर को पुलिस दल पर हमला करने वाला एक इनामी खनन माफिया थाना डिलारी ग्राम कांकरखेड़ा निवासी जफर ग्राम भरतपुर में जसपुर के ज्येष्ठ उपप्रमुख गुरताज सिंह भुल्लर के यहां छिपा हुआ है। इस सूचना पर ठाकुरद्वारा कोतवाल योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस और एसओजी की टीम ने बुधवार की शाम भुल्लर के फार्म हाउस की घेराबंदी कर ली।

4 of 10
पति गुरताज के साथ गुरजीत कौर - फोटो : अमर उजाला
सादे कपड़ों में अनजान लोगों को देखकर परिजनों ने उन्हें ललकारा। मुरादाबाद के डीआईजी के अनुसार ग्रामीणों ने पुलिस टीम को बंधक बना लिया और फायरिंग की। गोली लगने से दो और संघर्ष में चार पुलिस कर्मी घायल हो गए।  ग्रामीणों के अनुसार यूपी पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में ड्यूटी कर घर लौट रही गुरजीत कौर (28) पत्नी गुरताज सिंह को गोली लग गई।
विज्ञापन

5 of 10
काशीपुर में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर एसओ कुंडा दिनेश सिंह फर्त्याल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल महिला को एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। महिला की मौत की भनक लगते ही मुरादाबाद पुलिस के अधिकारी घायल पुलिस कर्मियों को अपने साथ ले गए। घटना से गुस्साए क्षेत्र के लोगों ने कुंडा थाने के सामने एनएच पर जाम लगा दिया। वह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कर उनकी गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। रात करीब 11 बजकर 10 मिनट पर डीआईजी नीलेश आनंद भरणे के सख्त कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीणों ने धरना खत्म कर दिया। 
विज्ञापन

6 of 10
dgp, ashok kumar - फोटो : ANI
दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा : डीजीपी
उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार का कहना है कि मुरादाबाद पुलिस 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पकड़ने आई थी। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया। क्रॉस फायरिंग में एक महिला की मौत हो गई है। यूपी पुलिस का कहना है कि उनके तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं। मामले में ऊधमसिंह नगर पुलिस को गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। गोली किस ओर से पहले चली, इस बात की भी जांच की जा रही है। दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

7 of 10
पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
यह था मामला
एसडीएम ठाकुरद्वारा परमानंद सिंह और खनन इंस्पेक्टर अशोक कुमार की टीम ने बीती 13 सितंबर को काशीपुर-ठाकुरद्वारा रोड पर तिकोनिया के पास चेकिंग के दौरान उपखनिज लदे पांच डंपर टीम ने पकड़े थे। खनन माफियाओं ने एसडीएम और खनन इंस्पेक्टर पर हमलाकर चार डंपर छुड़ा लिए थे। खनन इंस्पेक्टर की तहरीर पर पांच नामजद समेत 150 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस अब तक 17 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों की वर्चुअल बैठक में अवैध खनन सिंडिकेट के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। डीआईजी मुरादाबाद शलभ माथुर ने जांच के दौरान प्रकाश में आए 19 आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। इनमें से चार इनामी पूर्व में पकड़े जा चुके हैं।

8 of 10
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
दो सिपाहियों की हालत गंभीर
मुरादाबाद रेंज के डीआईजी शलभ माथुर ने बताया कि कुंडा में हुए हमले में एसओजी के सिपाही राहुल सिंह, शिव कुमार, सुमित राठी, संगम और अनिल कुमार घायल हो गए। उत्तराखंड पुलिस की मदद से घायलों को मौके से निकालकर कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया है। राहुल सिंह और शिव कुमार की हालत गंभीर बनी है। दोनों को गोली लगी है।

9 of 10
पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
तीन शस्त्र गायब, एसओजी प्रभारी सुरक्षित एक पुलिस कर्मी लापता
मुरादाबाद डीआईजी ने बताया कि पुलिस टीम पर हमले के बाद एसओजी प्रभारी समेत दो पुलिस कर्मी लापता थे। आज सुबह एसओजी प्रभारी के सुरक्षित होने की खबर मिली। पुलिस कर्मी की तलाश की जा रही है। वहीं पुलिस कर्मियों के तीन शस्त्र भी गायब हैं।

ये भी पढ़ें...कुंडा में बवाल: करवाचौथ पर सुहाग की लंबी उम्र की दुआ नहीं कर सकी गुरजीत, चार माह पहले ही दिया था बेटे को जन्म
विज्ञापन

10 of 10
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
इस घटना में तीन पुलिस कर्मियों को गोली लगी और तीन कर्मी घायल हो गए। हमारे एक पुलिस वाहन को आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस के तीन हथियार भी गायब  है।- डीआईजी मुरादाबाद, शलभ माथुर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें