फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभु ईशु के स्वागत में शुरू हुआ प्रार्थनाओं का दौर, तस्वीरों में देखें रोशनी से सराबोर शहर

Tue, 25 Dec 2018 01:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
christmas 2018 - फोटो : अमर उजाला
प्रभु ईशु के स्वागत के लिए सोमवार देर रात से प्रार्थनाओं को दौर शुरू हो गया। इसके बाद मंगलवार तक यह दौर जारी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
christmas 2018
सोमवार रात 11 से 12 बजे तक गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना की गईं। प्रभु भोज के बाद केक काटकर प्रभु ईशु के जन्म का उल्लास मनाया गया।

 
विज्ञापन

3 of 7
christmas 2018
क्रिसमस को खास बनाने के लिए गिरजाघरों और घरों में समुदाय के लोगों ने सितारों और फलों से क्रिसमस ट्री को सजाया गया है। 
 

4 of 7
christmas 2018
राजपुर रोड स्थित मॉरिसन मेमोरियल चर्च के पादरी पीजे सिंह ने बताया कि ईसा मसीह के जन्म और सांता क्लॉज की कहानी अलग-अलग है।
विज्ञापन

5 of 7
christmas 2018
सांता क्लॉज को याद करने का चलन चौथी सदी से शुरू हुआ था और वे संत निकोलस थे, जो तुर्किस्तान के मीरा नामक शहर के बिशप थे। उन्हें बच्चों से बहुत प्यार था और वे गरीब, अनाथ और बेसहारा बच्चों को तोहफे दिया करते थे। 
 
विज्ञापन

6 of 7
christmas 2018
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी प्रदेशवासियों को विशेषकर ईसाई समुदाय के लोगों को क्रिसमस पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
christmas 2018
क्रिसमस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में उन्होंने प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना करते हुए कहा है ईसा मसीह के जन्मोत्सव का पर्व क्रिसमस समाज को प्रेम, आपसी भाईचारे और मानवता के प्रति समर्पण का संदेश देता है। उन्होंने आशा की कि उमंग और उत्साह का यह त्योहार सभी के जीवन में खुशियां लेकर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें