यीशु के जन्म अवसर पर चर्च में क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने प्रभु यीशु के भजन भी प्रस्तुत किए। बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
चर्च में प्रभु यीशु की मनमोहक झांकी भी तैयार की गई। देहरादून के विभिन्न चर्च में मंगलवार रात से प्रार्थना शुरू हो गई थी। उसके बाद रात करीब दो बजे केक काटकर क्रिसमस त्योहार की एक दूसरे को बधाई दी गई।
विज्ञापन
3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को गिफ्ट दिए। क्रिसमस को लेकर चर्च में आज सुबह से ही भीड़ लगी रही। विशेष प्रार्थना सभा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
4 of 8
- फोटो : अमर उजाला
सेंटा क्लाॅज का रूप घारण कर लोगों ने सभी को क्रिसमस की बधाई दी। सेंटा क्लाॅज ने बच्चों को चॉकलेट और उपहार भी बांटे।
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून के सेंट जॉन्स चर्च, सेंट फ्रांसिस चर्च, मॉरीसन मेमोरियल चर्च, सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च, सेंट थॉमस चर्च में आज सुबह विशेष प्रार्थना सभाएं हुईं।
विज्ञापन
6 of 8
- फोटो : अमर उजाला
प्रभु यीशु के जन्मदिवस के लिए गिरजाघरों को रंगीन रोशनी, झालरों और सजावटी चित्रों से सजाया गया।
विज्ञापन
7 of 8
- फोटो : अमर उजाला
जिंगल बैल, जिंगल बैल की धुन पर झूमते हुए लोगों ने केक काटकर जश्न मनाया। आज सभी चर्च में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक विशेष प्रार्थना हुई।
प्रभु यीशु के जन्म से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित भी किए गए। प्रभु यीशु के कैरल्स भी गाए। क्रिसमस को लेकर राजधानी के बाजारों में भी खासी रौनक देखने को मिली।