भारत की इस गतिविधि पर चीन की घात लगाए बैठा है। पड़ोसी देश नेपाल से आए प्रोफेसर ने इस बात का खुलासा किया है।
विज्ञापन
2 of 7
nepal representatives
- फोटो : amar ujala
भारत और नेपाल के बीच सदियों से चले आ रहे रिश्तों पर ड्रेगन घात लगा सकता है। नेपाल में बढ़ी चीन की गतिविधियों के मद्देनजर रविवार को यहां आयोजित डेस्टिनेशन प्रमोशन प्रोग्राम में नेपाल के प्रतिनिधिमंडल ने सचेत रहने की सलाह दी। उनका कहना है कि भारत-नेपाल में रोटी-बेटी का रिश्ता रहा है। चीन से दोनों देशों को सचेत रहना होगा।
विज्ञापन
3 of 7
hemraj pant
कार्यक्रम का आयोजन हरिद्वार बाईपास रोड स्थित होटल में हुआ। नेपाल से आए प्रोफेसर हेमराज पंत ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि भारत और नेपाल के बीच जिस तरह से गहरे संबंध रहे हैं, इसका कोई विकल्प नहीं है, लेकिन यह भी सच है कि चीन ने पिछले कुछ वर्षों में नेपाल में तेजी से गतिविधियां बढ़ाई हैं। उसकी ओर से विकास कार्यों में सहयोग किया जा रहा है, बड़े कांट्रेक्ट ले रहा है, उद्योग में पैसा लगा रहा है।
4 of 7
china
चीन के लोगों ने काठमांडू में कई प्रतिष्ठान खोले हैं, बच्चों की पढ़ाई में छात्रवृत्ति दी जा रही है। नेपाल से लोग काम के लिए चीन जा रहे हैं। भारत-नेपाल के बीच संबंधों में कोई खटास पैदा न हो, इसके लिए दोनो देशों को ड्रेगन से सचेत रहना होगा।
विज्ञापन
5 of 7
india nepal flag
नेपाल टूरिज्म बोर्ड के मैनेजर सुमन घिमिरे ने कहा कि चीन ने नेपाल में अपनी गतिविधियां बढ़ाई हैं, लेकिन जनभावनाएं भारत के साथ है। नेपाल के लोगों का भारत के साथ इस तरह से जुड़ाव है कि लोग यहां आकर यह सोचते हैं कि घर (नेपाल) के बाहर भी घर (भारत) है। इसी तरह यहां के पर्यटक नेपाल जाना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
काठमांडू
- फोटो : SELF
कार्यक्रम में नेपाल टूरिज्म बोर्ड के प्रबंधक सुमन घिमिरे ने कहा कि भारत से हर साल 10 लाख से अधिक पर्यटक नेपाल पहुंचते हैं। इसी तरह बड़ी संख्या में नेपाल से पर्यटक भारत आते हैं। कार्यक्रम में बोर्ड के प्रबंधक ने नेपाल में स्थित धार्मिक पर्यटक स्थलों पशुपतिनाथ, मुक्तिनाथ, माता जानकी के मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक पर्यटक स्थलों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नेपाल और उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में भी काफी संभावनाएं हैं।
संयुक्त निदेशक पर्यटन विवेक सिंह चौहान ने कहा कि दून से काठमांडू के लिए हवाई सेवा शुरू की जानी प्रस्तावित थी, लेकिन केंद्र की ओर से अभी दून से पिथौरागढ़ तक के लिए हवाई सेवा शुरू की जा रही है, इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। नेपाल से हर साल बड़ी संख्या में चारधाम में तीर्थ यात्री आते हैं। इस सेवा के शुरू होने से उन्हें सुविधा मिलेगी। दून ट्रैवल ऑनर्स एसोसिएशन के सचिव अनमोल अग्रवाल ने नेपाल से आए प्रतिनिधिमंडल को स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ऋषिकेश दीप शर्मा, अध्यक्ष माया प्रकाश भट्ट, परमानंद भंडारी, पदम विक्रम सिंह, राजेंद्र वीर चंद्र आदि मौजूद रहे।