फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में रह रहे चीनी नागरिकों को ये गोपनीय मैसेज भेज रहा है चीन

Mon, 28 Aug 2017 08:26 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
xi jinping
चीन भारत में रह रहे चीनी नागरिकों को गोपनीय तरीके से मैसेज भेज रहा है। जो कि सुरक्षा व पड़ोसी देश होने के नाते ठीक नहीं है।
 
विज्ञापन

2 of 7
Doklam Dispute
डोकलाम को लेकर भारत-चीन के बीच चल रही तनातनी के बाद चीन भारत में रह रहे अपने नागरिकों को गोपनीय एडवाइजरी मैसेज भेज रहा है।

 
विज्ञापन

3 of 7
चाइनीज फोटोग्राफर्स दल ने गंगा घाट और सारनाथ में फोटोग्राफी की - फोटो : अमर उजाला
चीन के नागरिक यहां व्यापार, पढ़ाई और टूरिस्ट वीजा पर रहते हैं। डोकलाम विवाद के बाद चीन ने सुरक्षा को लेकर कई-बार गोपनीय एडवाइजरी जारी करते हुए अपने नागरिकों से कहा कि वह भारत में सचेत रहें।

 

4 of 7
Indo-China
वहीं भारत में चीन के नागरिकों की संख्या घट रही है। उत्तराखंड में तीन माह के भीतर चीनी नागरिकों की संख्या में गिरावट आई है। हर माह देहरादून, ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार की कई कंपनियों में आने वाले चीनी इंजीनियर और विशेषज्ञों की संख्या में कमी आई है। यही नहीं चीनी पर्यटकों की संख्या में भी कमी आई है।

 
विज्ञापन

5 of 7
शी जिनपिंग - फोटो : Reuters
एक ‌हिंदी न्यूज वेबसाइट की खबर के मुताबिक खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि चीन, भारत में रह रहे अपने नागरिकों के लिए ही एडवाइजरी जारी कर रहा है। जो कि भारत की सुरक्षा व पड़ोसी देश होने के नाते ठीक नहीं है।

 
विज्ञापन

6 of 7
Chinese
पिछले छह माह का विवरण देखा जाए तो मार्च में उत्तराखंड में 355 और देहरादून 280 चीनी नागरिक आए। अप्रैल में राज्य में 206 और देहरादून में 104 पर्यटक, मई में राज्य में 196 और देहरादून में 87, जून में राज्य में 162 और देहरादून में 63, जुलाई में राज्य में 141 और देहरादून 51 और अगस्त में राज्य में 70 और देहरादून 36 चीनी नागरिक आए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
anil raturi
भारत आने के बाद हर विदेशी नागरिक की अपडेट रिपोर्ट पुलिस के पास रहती है। चीनी नागरिकों की आवाजाही राज्य में पहले से कम है। इसे सुरक्षा से जोड़ना गलत है। फिलहाल हमारे पास एडवाइजरी की कोई सूचना नहीं है।
- अनिल कुमार रतूड़ी, डीजीपी, उत्तराखंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें