चुनावी समर में नेता अपनी रैलियों में भीड़ बढ़ाने के लिए तरह-तरह के जतन कर रहे हैं। अब तो छोटे बच्चे भी रैलियों में भीड़ बढ़ा रहे हैं। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि मां जब किसी रैली में आती है तो साथ में बच्चे भी आ जाते हैं। बच्चे पता नहीं चुनाव कितना समझते हैं पर नारा लगाने में पीछे नहीं रहते। इनका काम बढ़िया है, टोपी ले ली और रैली में भी नहीं गए। अब रैली में आ ही गए तो चलो इसी बहाने धूप से बचने का इंतजाम भी हो जाए।