घायल को सीएम ने खुद उठाया और मौजूद सुरक्षाकर्मियों की मदद से सरकारी गाड़ी से अस्पताल की ओर रवाना किया। घायल का नाम डॉक्टर चंद्र प्रकाश है। जो भानियावाला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक है। पुलिस ने कहा कि घायल की हालत खतरे से बाहर है। डॉक्टर की कार एक अज्ञात जायलो कार से टकराई थी।