हरिद्वार में छठ पूजा के अवसर पर महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। छठ् पूजा की तैयारियों के तहत त्रिवेणीघाट पर जेसीबी मशीन से गंगा की अस्थायी जलधारा को घाट तक पहुंचाने में जुटे कर्मचारी। बिहारी महासभा की ओर से छठ पर्व की तैयारियों के मद्देनजर रविवार को टपकेश्वर स्थित तमसा नदी, घाटों और मेला स्थल की सफाई की गई। रविवार को बाजार में इस व्रत के लिए लोगों ने टोकरी, सूप आदि की खरीदारी की। सोमवार को नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ व्रत की शुरुआत हो गई। देहरादून में टपकेश्वर स्थित घाटों और मेला स्थल की सफाई की गई।