फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath Puja: ऋषिकेश, हरिद्वार के घाटों पर व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, 36 घंटे का उपवास पूरा

Tue, 28 Oct 2025 11:18 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश/कर्णप्रयाग चमोली

सार

सूर्य उपासना के महापर्व छठ का आज समापन हो रहा है। उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के लिए तड़के से ही श्रद्धालु देशभर के घाटों पर जुट गए हैं। 

विज्ञापन
1 of 5
व्रतियों ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उत्तराखंड में देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, कर्णप्रयाग में छठ पर्व का उल्लास देखने को मिला। आज व्रती महिलाओं ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। और इसी के साथ 36 घंटे का उपवास पूरा हुआ। सूर्य उपासना के महापर्व छठ का आज समापन हो रहा है। उगते सूर्य को ‘उषा अर्घ्य’ अर्पित करने के लिए तड़के से ही श्रद्धालु घाटों पर जुट गए हैं।

उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर छठ पूजा पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। ऋषिकेश त्रिवेणी घाट पर व्रती महिलाओं ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन ने भी सपरिवार प्रेमनगर स्थित टोंस नदी के घाट पर पहले अस्ताचलगामी और फिर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। इस अवसर पर उन्होंने सूर्यदेव एवं छठ माता से प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।
 
चमोली के कर्णप्रयाग नगर क्षेत्र के संगम तटों और आसपास के जलाशयों पर व्रतियों ने भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह और शाम के समय घाटों पर छठी मइयां के गीतों की गूंज रही। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सजकर पूजा सामग्री के साथ घाटों तक पहुंचीं। कई स्थानों पर स्थानीय लोगों और प्रवासी समुदाय ने मिलकर सामूहिक पूजा का आयोजन किया।

विज्ञापन

2 of 5
मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

छठ महापर्व पर उत्तराखंड में छठ की अनोखी छटा देखने को मिली। मैदानी इलाकों में ही नहीं बल्कि पहाड़ों में लोगों ने छठ पूजा की।

 
विज्ञापन

3 of 5
छठ महापर्व - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश से लेकर कुमाऊं में भी छठ पूर्व पूरे श्रद्धाभाव और उल्लास के साथ मनाया गया। बीते दिन व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हुआ था।

 

4 of 5
छठ महापर्व - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
व्रतियों ने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान पहाड़ से मैदान तक घाटों पर भीड़ उमड़ी रही। 
 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सीएम धामी 30 को बिहार में करेंगे दो चुनावी रैली, प्रमुख नेताओं को सौंपी गई प्रचार की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने भी पत्नी संग की छठ पूजा की। उन्होंने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य की मंगल कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें