फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस प्रतिशत बढ़ा चारधाम यात्रा का किराया, अब ये होगा नया किराया

Thu, 23 Feb 2017 11:32 AM IST
नवीन नौटियाल / अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 8
चार धाम यात्रा
चारधाम यात्रा का सफर इस साल महंगा होगा। चारधाम तक पहुंचने के लिए इस बार यात्रियों को पिछले वर्ष की अपेक्षाकृत 20 प्रतिशत अधिक किराया वहन करना पड़ेगा।
 
विज्ञापन

2 of 8
धामों के खुलेंगे कपाट - फोटो : demo
लगातार बढ़ रहे डीजल के दाम, वाहन मेंटीनेंस और इंश्योरेंस की बढ़ती हुई कीमतों को देखते हुए संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने यात्रियों के किराए में वृद्धि का फैसला लिया है।
 
विज्ञापन

3 of 8
चारधाम के लिए फोटोमीट्रिक पंजीकरण कराते श्रद्धालु - फोटो : file photo
अक्षया तृतीया के साथ इस वर्ष 29 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। अक्षया तृतीया पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुल जाएंगे। छह मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने का मुहूर्त तय हुआ है। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने तीर्थ यात्रियों को आस्थापथ तक पहुंचाने के लिए किराया सूची तैयार कर ली है।
 

4 of 8
danger zone, badrinath highway, chardham yatra - फोटो : amar ujala
2013 की केदारनाथ त्रासदी के दो साल बाद तक बहुत कम संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर पहुंचे थे। वर्ष 2016 में चारों धामों में रिकार्ड तोड़ तीर्थयात्री चार धाम पहुंचे है। देश-विदेश के विभिन्न क्षेत्रों से गत वर्ष लगभग 16 लाख श्रद्धालु बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री ओर यमुनोत्री धाम पहुंचे थे।
 
विज्ञापन

5 of 8
ट्रैफिक प्लान धड़ाम - फोटो : अमर उजाला
इस साल भी चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं को आस्थापथ पर पहुंचाने वाली परिवहन कंपनियां यात्रा में रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालुओं की पहुंचने की उम्मीद जता रही हैं। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष कुंवर सिंह रावत ने बताया कि समिति की 2600 बसें चारधाम यात्रा में अपनी सेवाएं देंगी।
 
विज्ञापन

6 of 8
पेट्रोल और डीजल - फोटो : file photo
बताया कि लगातार डीजल, मेंटीनेंस और इंश्योरेंस की कीमतें बढ़ती जा रही है। इसीलिए यात्रा व्यवस्था समिति ने इस वर्ष चारधाम यात्रा के किराए में बीस प्रतिशत का इजाफा करने का निर्णय लिया है।
 
विज्ञापन

7 of 8
बद्रीनाथ
बताया कि गत वर्ष तक ऋषिकेश से बदरीनाथ और बदरीनाथ से वापस ऋषिकेश तक का प्रति यात्री का किराया 985 रुपये तय किया गया था। जो इस वर्ष बढ़कर 1130 रुपये निर्धारित कर दिया गया है।
 
विज्ञापन

8 of 8
डेमो - फोटो : demo pic
चारधाम यात्रा के लिए नई किराया सूची
ऋषिकेश- बदरीनाथ-ऋषिकेश प्रति व्यक्ति- 1130 रुपये (डीलक्स बस-1720 रुपये)      
ऋषिकेश- केदारनाथ, बदरीनाथ यमुनोत्री-ऋषिकेश, प्रति व्यक्ति-1530 (डीलक्स-2330)      
ऋषिकेश- केदारनाथ, बदरीनाथ,गंगोत्री-ऋषिकेश, प्रति व्यक्ति-2340 (डीलक्स-3560)      
ऋषिकेश- गंगोत्री, केदानाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री-ऋषिकेश, प्रति व्यक्ति-2690 (डीलक्स-4080)
हरिद्वार-बद्रीनाथ-ऋषिकेश प्रति व्यक्ति-1250 (डीलक्स-1900)      
हरिद्वार-केदारनाथ, बदरीनाथ यमुनोत्री-हरिद्वार, प्रति व्यक्ति-1650 (डीलक्स-2510)      
हरिद्वार-केदारनाथ, बदरीनाथ,गंगोत्री-हरिद्वार, प्रति व्यक्ति-2460(डीलक्स-3740)      
हरिद्वार- गंगोत्री, केदानाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री-हरिद्वार, प्रति व्यक्ति-2810 रुपया (डीलक्स-4260 रुपये) 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें