फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ के कपाट बंद: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा धाम...सेना के बैंड की धुनों पर झूमे श्रद्धालु, तस्वीरें

Sun, 03 Nov 2024 11:06 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, केदारनाथ

सार

Kedarnath Temple Door Closed: सुबह धाम में पहले भगवान आशुतोष के ज्योतिर्लिंग को समाधिरूप दिया गया। इसके बाद सुबह 8:30 बजे विधि-विधान से कपाट बंद किए गए।
विज्ञापन
1 of 5
केदारनाथ धाम के कपाट हुए बंद - फोटो : अमर उजाला
 पंच केदार में प्रमुख भगवान आशुतोष के द्वादश ज्योतिर्लिंग में से एक केदारनाथ धाम के कपाट आज भाई दूज के पावन पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। मंदिर के कपाट सुबह 8.30 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। 

धाम में 18644 श्रद्धालु इस पावन पल के साक्षी बने। कपाट बंद होने पर सेना की बैंड धुनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। हर किसी की जुबां से हर हर महादेव के जयकारे सुनाई दिए। 

Chardham yatra 2024: आज शीतकाल के लिए बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, पूजा की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

2 of 5
केदारनाथ धाम के कपाट हुए बंद - फोटो : अमर उजाला
तड़के 4 बजे से कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। तड़के से ही धाम में बाबा के भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। भगवान आशुतोष के ज्योतिर्लिंग को समाधिरूप दिया गया। इसके उपरांत विधि-विधान से कपाट बंद किए गए।

विज्ञापन

3 of 5
केदारनाथ धाम के कपाट हुए बंद - फोटो : अमर उजाला
कपाट बंद होने के बाद सेना की बैंड धुनों के साथ बाबा केदार की चल उत्सव विग्रह डोली ने अपने धाम से शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ के लिए प्रस्थान कर दिया है। बाबा केदार की डोली पहले रात्रि प्रवास पर रामपुर पहुंचेगी। 

4 of 5
केदारनाथ धाम के कपाट हुए बंद - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को डोली रामपुर से रात्रि प्रवास के लिए गुप्तकाशी और मंगलवार को गुप्तकाशी से पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचेगी। जहां पर सभी धार्मिक मान्यताओं के निर्वहन के साथ बाबा केदार की पंचमुखी चल उत्सव विग्रह डोली को छह माह की पूजा के लिए मंदिर में विराजमान किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केदारनाथ धाम के कपाट हुए बंद - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इस यात्राकाल में 1652076 श्रद्धालु धाम पहुंचे। जबकि 2023 में 19 लाख, 2022 में 15 लाख 63 हजार और 2019 में 10 लाख तीर्थयात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें