फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra: बुकिंग की तारीख से पहले पहुंचे हजारों तीर्थयात्री सीमा से लौटाए, भीड़ का दबाव कम करने के लिए पुलिस सख्त

Sat, 28 May 2022 05:28 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
विज्ञापन
1 of 6
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला
बुकिंग की तारीख से पहले चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को पुलिस ने जनपद की सीमा से ही लौटा दिया। पुलिस का कहना है कि कई तीर्थयात्री बुकिंग से एक माह पहले आ रहे हैं।  गंगोत्री व यमुनोत्री धामों में भीड़ व ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए पुलिस सख्त हो गई है।

शुक्रवार को उत्तरकाशी पुलिस ने नगुण व डामटा बैरियर से करीब 250 से 300 तीर्थयात्रियों को लौटाया। इन यात्रियों की धामों में बुकिंग एक जून से जुलाई माह तक थी। पुलिस का कहना है कि एक-दो दिन पहले आने वालों को रियायत दी जा सकती है। लेकिन जून व जुलाई माह की बुकिंग वाले यात्री रोज पहुंच रहे हैं। इससे धामों में भीड़ व मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ रहा है। 

एसपी उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि शासन से सख्त निर्देश हैं कि पंजीकरण कराने वाले यात्रियों को ही यात्रा की अनुमति दी जाए। लेकिन, एक माह बाद की बुकिंग वाले यात्री भी पहुंच रहे हैं। इसलिए उन्हें लौटाया गया है। वहीं ऋषिकेश में पंजीकरण की तिथि को लेकर टिहरी पुलिस ने भद्रकाली स्थित एसडीआरएफ के बैरियर से तीर्थयात्रियों की 30 बसों को लौटा दिया। ये तीर्थयात्री यमुनोत्री जा रहे थे।
विज्ञापन

2 of 6
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला
बसों को लौटाने पर रोटेशन के अध्यक्ष ने एतराज जताया है। उन्होंने पुलिस पर यात्रा व्यवस्था में खलल डालने का आरोप लगाया है। उन्होंने पूरे घटनाक्रम से गढ़वाल आयुक्त और आईजी गढ़वाल को अवगत करा दिया है। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष संजय शास्त्री ने कहा कि जिस समय ऋषिकेश में चारों धाम यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए पहुंचे, उसी समय भद्रकाली चेकपोस्ट से टिहरी पुलिस ने रोटेशन की 30 बसों को वापस भेज दिया।
विज्ञापन

3 of 6
चारधाम यात्रा - फोटो : amar ujala
उन्होंने बताया कि इन बसों में जो यात्री बैठे थे उन्होंने पंजीकरण करा रखा था। भद्रकाली से बसों को वापस आईएसबीटी भेजने के बाद तीर्थयात्रियों ने रोटेशन कार्यालय के बाहर हंगामा किया। कई यात्रियों ने सरकार की व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए वापस अपने राज्य जाने की बात कही। कई यात्री बसों से उतरकर अपना किराया वापस ले गए। उन्होंने बताया कि यदि पुलिस का ऐसा व्यवहार रहेगा यात्रा का संचालन करना मुश्किल होगा।

4 of 6
chardham yatra - फोटो : अमर उजाला
भद्रकाली स्थित परिवहन विभाग के चेकपोस्ट से कोई बस नहीं लौटाई गई। परिवहन विभाग केवल बसों के ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड चेक करता है। उसके बाद बसों को आगे भेज दिया जाता है। पंजीकरण को लेकर पुलिस/एसडीआरएफ की ओर से चेक पोस्ट रोका जाता है। 
- मोहित कोठारी, एआरटीओ, प्रवर्तन ऋषिकेश
 
विज्ञापन

5 of 6
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला
रोटेशन की ओर से जो बसें भेजी गई, उनमें मौजूद यात्रियों के पंजीकरण की तिथि गलत थी। जो तिथि लिखी थी वह 27 जून की थी जबकि यात्रा पर जिन यात्रियों को भेजा जाता है उन्हें अगले दिन की तिथि दी जाती है। इन तीर्थयात्रियों ने साइबर कैफे से पंजीकरण कराया होगा। पंजीकरण की तिथि गलत होने पर मुनि की रेती पुलिस ने बसों को वापस भेजा। 
- कविंद्र सजवाण, एसआई एसडीआरएफ 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चारधाम यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला
चारधाम यात्रा में आ रहे कुछ लोगों की ओर से साथ लाए जा रहे ऑनलाइन सर्टिफिकेट में दर्शाई गई तिथियों में छेड़छाड़ कर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। इसको गंभीरता से लेते हुए डीजीपी अशोक कुमार ने ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। चारधाम यात्रा के लिए सरकार ने पंजीकरण जरूरी कर दिया है। चाहे वह ऑनलाइन हो या ऑफलाइन पंजीकरण, लेकिन यात्रा पर आने वाले कुछ लोग ऑनलाइन की तिथियों में छेड़छाड़ कर रहे, जिसकी शिकायतें पुलिस को प्राप्त हो रही हैं। शिकायतों पर डीजीपी ने सख्त रुख अपनाते हुए मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें