फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा 2018: यात्रा के दौरान मरने वालों की संख्या 29 हुई, ये सावधानियां बचाएंगी जिंदगी

Tue, 22 May 2018 09:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
char dham yatra
चारधाम में यात्रा के दौरान अब तक मरने वालों की संख्या 29 पर पहुंच गई है। यात्रा के दौरान ज्यादा उम्र, आपाधापी और लापरवाही से यात्री कई बार मुश्किलों में फंस रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अगर कुछ बातों का ध्यान रखें, तो खतरे को टाला जा सकता है। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
चारधाम यात्रा - फोटो : AmarUjala
चारधाम यात्रा की नोडल अधिकारी डॉ. सरोज नैथानी के अनुसार यात्रा में जिन लोगों की मौत हुई है, उसमें से अधिकांश पचास साल की उम्र से ज्यादा के लोग हैं। यात्रा मार्ग में आक्सीजन कम होती है, उसमें यात्री तेजी से चढ़ाई करते हैं, इससे सांस फूलती है और लोग मुश्किल में आ जाते हैं। यात्रा शुरू करने से पहले स्वास्थ्य विभाग की चेकपोस्ट पर जीवन रक्षक दवाएं दी जा रही हैं, जिसको लेने के बाद ही यात्रा शुरू करनी चाहिए।

 
विज्ञापन

3 of 5
kedarnath
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. बिमल नौटियाल के अनुसार कई उम्रदराज लोगों को लगता है कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं, लेकिन कई बार उनका अंदाजा गलत साबित होता है। यात्रा में आक्सीजन की कमी, थकावट और स्ट्रेस का सामना नहीं कर पाते हैं। यात्रियों को हृदय रोग से जुड़ी टीएमटी जैसी जांच कराने के बाद ही यात्रा के लिए निकलना चाहिए।  

 

4 of 5
kedarnath
इन दवाओं को हर हाल में रखें साथ
डॉ. नौटियाल के अनुसार यात्रा शुरू करने से पहले सारबोट्रेट और एस्प्रिंन जैसी दवा जरूर रखें। अगर छाती में भारीपन, बायें हाथ में और जबड़े में दर्द हो रहा है, तो तत्काल दोनों दवाओं का सेवन कर लें। इसके अलावा यात्रा के दौरान धीरे-धीरे और रुक-रुक कर चलना चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
जल्द यात्रा पूरी करने की कोशिश न करें। इसके अलावा पर्याप्त गर्म कपड़े लेकर ही यात्रा शुरू करनी चाहिए। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अर्चना श्रीवास्तव के अनुसार स्वास्थ्य की चेकपोस्ट पर निशुल्क जांच और दवा दी जा रही है। रक्तचाप की जांच कराने और दवा लेकर ही यात्रियों को आगे जाने का अनुरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें