फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Char Dham Yatra: बारिश कम होते ही धामों में उमड़ने लगी भीड़, दिनभर लगा रहा श्रद्धालुओं का तांता, तस्वीरें

Sun, 18 Sep 2022 10:34 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग/चमोली/उत्तरकाशी
विज्ञापन
1 of 5
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला
बारिश कम होते ही धामों में भक्तों की भीड़ उमड़ने शुरू हो गई है। बीते 10 से 17 सितंबर तक एक सप्ताह में ही केदारनाथ में 72463, बदरीनाथ में रविवार को ही 7678, यमुनोत्री में पांच माह में चार लाख और गंगोत्री में अब तक साढ़े पांच लाख श्रद्धालु पहुंचे हैं।

Chardham Yatra 2022: फिर बढ़ने लगी धामों में तीर्थयात्रियों के संख्या, यहां जानें केदारनाथ हेली सेवा का किराया

यात्रा बढ़ने से बाजारों से लेकर पैदल मार्गों में रौनक बढ़ गई है। केदारनाथ यात्रा में कपाट खुलने के बाद से अभी तक 11,82,385 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। वहीं, बीते एक सप्ताह में ही 72 हजार से अधिक यात्री केदारनाथ पहुंच चुके हैं।

श्रीकेदार धाम होटल एसोसिएशन के सचिव नितिन जमलोकी ने बताया कि इस वर्ष यात्रा कारोबार की लिहाज से लाभकारी साबित हो रही है। बीकेटीसी के कार्यकारी रमेश चंद्र तिवारी ने बताया कि यात्रा बढ़ने से धाम में सुबह चार बजे से श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि केदारनाथ यात्रा में यात्री व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उधर, रविवार को मौसम खुलते ही बदरीनाथ धाम में यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि रविवार शाम चार बजे तक धाम में 7678 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि अभी तक पूरे सीजन में बदरीनाथ में 12,88,039 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। वहीं यमुनोत्री धाम में बीते पांच माह में करीब चार लाख 24 हजार श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। इनसे यमुनोत्री मंदिर समिति को करीब 60 लाख से अधिक की आय प्राप्त हुई है।

4 of 5
यमुनोत्री धाम - फोटो : अमर उजाला
मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल, पुरोहित महासभा अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल, मनोहन उनियाल आदि ने बताया इस बार धाम में ऐतिहासिक भीड़ के साथ आय में वृद्धि हुई है। गंगोत्री धाम में कपाट खुलने के दिन से अब तक पांच लाख 45 हजार 276 यात्री मां गंगा के दर्शन कर चुके हैं जबकि शनिवार को तीन हजार 212 भक्त धाम पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चारधाम यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला
यात्रा के लिए सरकार ने पंजीकरण अनिवार्य किया है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा करने के लिए तीर्थयात्री और श्रद्धालु पर्यटन विभाग की वेबसाइट http://registrationandtouristcare.uk.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करें। वहीं, केदारनाथ हेली सेवा के लिए https://heliservices.uk.gov.in पर ऑनलाइन बुकिंग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें