मंदिर तक जाने वाले स्टील की रेलिंग को कपड़े से ढका गया है, जिससे संक्रमण का खतरा न रहे। सरकार ने बुधवार से पूरे प्रदेश के लोगों के लिए चारधाम यात्रा खोल दी है। पहले दिन ई-पास के जरिए चारों धामों में कुल 132 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इसमें बदरीनाथ में 52, केदारनाथ में 70, गंगोत्री में 10 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। वहीं, यमुनोत्री में दर्शन के लिए तीर्थयात्री नहीं पहुंचे।