केंद्रीय जहाजरानी राज्य मंत्री मनसुख मांडविया और कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने शुक्रवार को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के दर्शन किए। इस दौरान वे खरसाली से यमुनोत्री तक करीब पांच किलोमीटर पैदल चलकर यमुनोत्री धाम पहुंचे। कई जगह उन्होंने खच्चर पर भी सवारी की।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
निजी भ्रमण पर आए केंद्रीय राज्य मंत्री व कैबिनेट मंत्री शुक्रवार सुबह पहले गंगोत्री धाम पहुंचे। यहां उन्होंने मां गंगा की पूजा अर्चना कर देश की सुख शांति की कामना की। इस दौरान तीर्थपुरोहितों व जनप्रतिनिधियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंत्रियों को ज्ञापन सौंपे। मंत्रियों ने भी तीर्थपुरोहितों व जनप्रतिनिधियों को उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल, दीपक सेमवाल, अरुण सेमवाल, राजेश सेमवाल आदि पुरोहितों ने देवस्थानम बोर्ड, गंगोत्री के भूमि बंदोबस्त आदि मांगों को लेकर कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन सौंपा। मंत्री ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
गंगोत्री से लौटकर केंद्रीय राज्य मंत्री व कैबिनेट मंत्री यमुनोत्री धाम पहुंचे। यहां मां यमुना के दर्शन करने के साथ ही उन्होंने पुरोहितों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान खरसाली गांव के प्रधान यशपाल राणा, रणवीर सिंह, आशीष उनियाल आदि ने कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन देकर यमुनोत्री के लिए स्वीकृत रोपवे का निर्माण कराने की मांग की।
इसके अतिरिक्त उन्होंने खरसाली को रिंग रोड से जोड़ने, देवस्थानम बोर्ड को जल्द अस्तित्व में लाने व पर्यटन स्थलों को विकसित करने की भी अपील की। यात्रा के बाद वे वापस लौट गए।