भारत के उत्तराखंड राज्य में स्थित भगवान शिव का यह मंदिर बारह ज्योतिर्लिंगों में सर्वोच्च माना जाता है। #WATCH Uttarakhand: Portals of the Kedarnath temple open for pilgrims after a period of six months. pic.twitter.com/FN39K3LXFL — ANI (@ANI) May 9, 2019 आज ब्रह्मवेला में प्रात: 5 बजकर 35 मिनट पर भगवान केदारनाथ के कपाट भक्तों के दर्शनार्थ खुल गए। इस दौरान धाम जय केदार के जयकारों से गूंज उठा। आज मंत्रोच्चारण के बाद विधिविधान के साथ केदारनाथ मंदिर के कपाट खोले गए। इस पवित्र वेला का गवाह बनने के लिए धाम में कई भक्त मौजूद रहे। मंदिर के पुरोहितों के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक भी इस पावन वेला के साक्षी बने। बता दें कि बाबा केदार के धाम को मंदिर समिति द्वारा गेंदा और अन्य प्रकार के 15 कुंतल फूलों से सजाया गया है। संगम से ही मंदिर के भव्य दर्शन हो रहे हैं। यह दृश्य भक्तों की पैदल मार्ग की थकान को एक पल में दूर कर रहा है।