फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: केदारनाथ धाम में दोपहर बाद हुई तेज बर्फबारी, पड़ रही कड़ाके की ठंड, श्रद्धालु कमरों में दुबके

Sat, 11 May 2019 06:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 8
अमर उजाला
केदारनाथ धाम में आज दोपहर बाद हुई तेज बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। यहां लगभग दो इंच नई बर्फ जम चुकी है। इस दौरान बाबा के दर्शनों को पहुंचे श्रद्धालुओं को भी कमरों में दुबकना पड़ा। इधर, रुद्रप्रयाग सहित अन्य निचले इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश हुई। 
 
विज्ञापन

2 of 8
अमर उजाला
शनिवार को सुबह से केदारनाथ में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। इस दौरान सात बजे हल्की बारिश के बीच बर्फ गिरी। इसके बाद मौसम में सुधार हुआ। दिन चढ़ने के साथ हल्की धूप भी खिली रही, लेकिन बर्फीली हवा का प्रकोप बना रहा। दोपहर बाद पुन: मौसम खराब होने लगा और आसमान में घने बादल छाने लगे।
 
विज्ञापन

3 of 8
अमर उजाला
इसके बाद यहां शाम तीन बजे से एक घंटा तेज बर्फबारी हुई। धाम में दो इंच से अधिक नई बर्फ जम चुकी है, जबकि ढाई फीट से अधिक बर्फ मौजूद है। खराब मौसम के कारण यात्रियों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
 

4 of 8
अमर उजाला
वे अपनी सुरक्षा के लिए निकट आवासीय भवनों के अंदर दुबक गए। बर्फ के कारण केदारपुरी ने फिर से सफेद चादर ओढ़ ली है। धाम में मौजूद जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी हरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि बर्फबारी से धाम में ठंड बढ़ गई है। 
 
विज्ञापन

5 of 8
अमर उजाला
केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा श्रद्धालुओं के लिए रोचक और नए अनुभवों को संजोने वाली साबित हो रही है। विभिन्न प्रांतों से पहुंच रहे शिव भक्त हिमखंड व बर्फ से रोमांचित हो रहे हैं। हिमखंडों के किनारे सेल्फी खींचकर इसे यादगार बना रहे हैं। बाबा के भक्तों को करीब चार किमी बर्फ काटकर बनाए गए रास्ते से धाम पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन

6 of 8
अमर उजाला
दिल्ली निवासी रमेश शर्मा, निकिता, सुदेश, राजस्थान के अंशराम ने बताया कि वे पहली बार केदारनाथ यात्रा पर आ रहे हैं। यहां बर्फ को देखकर नया अनुभव मिला है। छानी कैंप से रुद्रा प्वाइंट तक चार जगहों पर श्रद्धालु 12 फीट ऊंची बर्फ की दो तरह दीवारों के बीच से गुजर रहे हैं।
 
विज्ञापन

7 of 8
अमर उजाला
रुद्रा प्वाइंट से मंदिर तक दो किमी मार्ग के दोनों तरफ ढाई से तीन फीट बर्फ जमा है। निम के पूर्व प्राचार्य कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल ने बताया कि रामबाड़ा से आगे मंदाकिनी नदी के दाई तरफ वाले क्षेत्र में वर्षभर धूप कम पड़ती है, जिस कारण यहां कई जगहों पर हिमखंड जोन हैं।
विज्ञापन

8 of 8
अमर उजाला
शनिवार को हेमकुंड साहिब, सतोपंथ, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी, पनार बुग्याल के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। जिले के निचले क्षेत्रों में भी तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। चमोली सहित बदरीनाथ धाम में शनिवार को दिनभर मौसम खराब रहा, जिसके बाद वहां बारिश हुई। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में भी बारिश हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें