एलपीजी गैस रीफिलिंग प्रक्रिया में बदलाव होने जा रहा है। उपभोक्ता सिलेंडर भरवाते वक्त अगर इस खास बात का ध्यान रखेंगे तो नुकसान से बच जाएंगे। जानकारी के लिए टैप करें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
lpg seal
अभी तक हॉकर गैस चुराकर उतना ही पानी भर वजन बराबर कर देते थे। या सिलेंडर में गैस कम होने की शिकायत आती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन
3 of 6
LPG Gas Cylinder
लेकिन अब घरों में आने वाले सिलेंडर पर नए होलोग्राम लगी टेंपर एविडेंट सील नजर आएगी।
4 of 6
रसोई गैस सिलेंडर
इस सील से छेड़छाड़ करने पर यह फट जाएगी और दोबारा चिपकाई नहीं जा सकेगी। इससे उपभोक्ता सिलेंडर से हुई छेड़छाड़ आसानी से पकड़ सकेगा।
विज्ञापन
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
आईओसी के एरिया मैनेजर सर्वेश कुमार सिन्हा ने मीडिया को बताया कि नई सील वाले सिलेंडर बाजार में आने लगे हैं। बेंगलुरू स्थित एलपीजी इक्यूपमेंट रिसर्च सेंटर ने इसे बनाया है। टेंपर प्रूफ सील में खास प्लास्टिक का उपयोग किया गया है।
सर्वेश कुमार ने बताया कि अभी तक सिलेंडर पर लगी नार्मल प्लास्टिक कोटेड सील होती थी। जो कि गर्म पानी डालने पर फूल जाती थी और इसे वापस आसानी से चिपकाया जा सकता था। सील टूटी दिखे तो एजेंसी व कंपनी के कार्यालय में शिकायत करें।