फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्र ग्रहण के कारण हरकी पैड़ी में दोपहर को हुई गंगा आरती, श्रद्धालुओं का उमड़ा हुजूम

Sat, 28 Jul 2018 11:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 4
ganga arti - फोटो : amar ujala
 हरिद्वार में शुक्रवार को चंद्र ग्रहण के चलते हरकी पैड़ी पर शाम की बजाए दोपहर में गंगा आरती हुई। तस्वीरों में देखिए गंगा आरती का अद्भुत नजारा।
विज्ञापन

2 of 4
ganga arti - फोटो : amar ujala
आधी रात को लगने वाले पूर्ण चंद्र ग्रहण का सूतक दोपहर 2.54 बजे लग गया। सूतक लगने से पूर्व हर की पैडी पर मां गंगा की सायंकालीन आरती पांच घंटे पूर्व दो बजे आयोजित की गई। 
विज्ञापन

3 of 4
ganga arti - फोटो : amar ujala
हरकी पैड़ी पर दोपहर के वक्त ब्रह्मकुंड पर पुरोहितों ने गंगा आरती की। वर्षा के बीच इस आरती में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आरती होते ही धर्मनगरी के सभी मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए। मंदिरों में भी विग्रहों की आरती उतारी गई। चंद्र ग्रहण भले आधी रात को लग रहा हो, लेकिन उसका दोहपर बाद दिखाई पड़ने लगा था। अनेक वे श्रद्धालु जो सूतक लगने के बाद भोजन नहीं करते उन्होंने पहले ही भोजन ग्रहण कर दिया। 
विज्ञापन

4 of 4
ganga arti - फोटो : amar ujala
बाजारों में भी खाद्य पदार्थों में कुशा रखकर बिक्री की गई। हरिद्वार में आधी रात से हो रही वर्षा के कारण इस बात बहुत कम आसार है कि ग्रहण के समय श्रद्धालु गंग तट पर आकर बठैंगे। परिणाम स्वरूप ग्रहण का स्नान शनिवार को तड़के से प्रारंभ हो जाएगा। डुबकी लगाने के बाद ग्रहण के लिए आए श्रद्धालु दान पुण्य करेंगे। अर्द्धरात्रि में ग्रहण के समय अनेक यात्री संकटों से मुक्ति के लिए तुलादान कर रहे हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें