फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्र ग्रहण 2018: ग्रहण के समय को लेकर असमंजस, यहां जानें सही समय और मुहूर्त

Wed, 31 Jan 2018 08:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
lunar eclipse
31 जनवरी 2018 को साल का पहला चंद्र ग्रहण पड़ने वाला है, लेकिन ग्रहण के समय और मुहूर्त को लेकर लोगों में असमंजस का माहौल है। जबकि दूसरा चंद्र ग्रहण 27-28 जुलाई 2018 में होगा। ज्योतिष के अनुसार, यह ग्रहण कर्क राशि और आश्लेषा नक्षत्र में होगा। यह चंद्र ग्रहण भारत वर्ष में दृश्य होगा इसलिए धार्मिक सूतक मान्य होगा। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
चंद्र ग्रहण - फोटो : SOCIAL MEDIA
पं​डित भीमा शंकर भट्ट ने बताया कि ग्रहण के मौके पर दान करने के लिए सबसे उत्तम समय वह माना गया है जब चंद्र ग्रहण का मोक्ष काल समाप्त हो जाता है। यानी ग्रहण समाप्त होने के बाद दान करना चाहिए।

 
विज्ञापन

3 of 5
सूर्य ग्रहण का नजारा - फोटो : रॉयटर्स
इस नियम के अनुसार 31 जनवरी की रात 8 बजकर 41 मिनट 11 सेकंड के बाद स्नान करके दान करना उत्तम फलदायी रहेगा। 

 

4 of 5
blue moon
एक नजर में चन्द्र ग्रहण का समय 
ग्रहण का स्पर्श कालः- शाम 5 बजकर 18 मिनट 27 सेकंड 
खग्रास आरंभः- शाम 6 बजकर 21 मिनट 47 सेकंड 
ग्रहण मध्यः शाम 6 बजकर 59 मिनट 50 सेकंड 
खग्रास समाप्तः शाम 7 बजकर 37 मिनट 51 सेकंड 
ग्रहण मोक्षः रात 8 बजकर 41 मिनट 11 सेकंड 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुपर मून - फोटो : self
बता दें कि चंद्र ग्रहण के दिन पूर्णिमा भी पड़ रही है, जिस कारण यह ग्रहण खास माना जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें