31 जनवरी 2018 को साल का पहला चंद्र ग्रहण पड़ने वाला है, लेकिन ग्रहण के समय और मुहूर्त को लेकर लोगों में असमंजस का माहौल है। जबकि दूसरा चंद्र ग्रहण 27-28 जुलाई 2018 में होगा। ज्योतिष के अनुसार, यह ग्रहण कर्क राशि और आश्लेषा नक्षत्र में होगा। यह चंद्र ग्रहण भारत वर्ष में दृश्य होगा इसलिए धार्मिक सूतक मान्य होगा।