मान्यता है कि चंद्र ग्रहण के दिन यदि कुछ उपाय अपनाए जाएं तो किस्मत चमक सकती है। ये उपाय कोई भी कर सकता है।  आचार्य सुशांत राज से जानते हैं चंद्र ग्रहण के दौरान किए जाने वाले कुछ उपाय जो आपका भाग्योदय कर सकते हैं।   चंद्र ग्रहण से कुछ देर पहले किसी जरूरमंद या गरीब को दान करें, यो भोजन कराएं।     चंद्र ग्रहण के समय शिवलिंग के सामने बैठकर ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।   चंद्र ग्रहण के बाद स्नान कर पूजा करें और अपने इष्टदेव की अराधना करें।   चंद्र ग्रहण के बाद भगवान शिव को पंचगव्य से स्नान कराएं। मान्यता है कि ऐसा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।   चंद्र ग्रहण के दौरान अपने इष्टदेव का स्मरण या मंत्रजाप करते रहें।